Ramkesh Murder Case: पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया का कहना है कि लैपटॉप एफएसएल जांच के लिए भेजे गए हैं। छानबीन के दौरान पुलिस रामकेश का मोबाइल फोन नहीं बरामद कर पाई। पुलिस आरोपियों को दोबारा रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है। तिमारपुर के गांधी विहार इलाके में यूपीएससी के छात्र रामकेश हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस को उसके लैपटॉप से 15 से अधिक लड़कियों को फोटो और वीडियो मिले हैं। मंगलवार को दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) रविंद्र यादव ने इसकी जानकारी मीडिया को दी।
हालांकि उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने इससे इनकार करते हुए लैपटॉप की एफएसएल जांच की बात की है। उनका कहना है कि एफएसएल रिपोर्ट के बाद ही इस बात का पता चल पाएगा। फिलहाल छानबीन के दौरान पुलिस को रामकेश का मोबाइल फोन बरामद नहीं हो पाया है। पुलिस उसे बरामद करने का प्रयास कर रही है। मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यदि जरूरत पड़ी तो तीनों ही आरोपी अमृता चौहान, सुमित कश्यप और संदीप को दोबारा से पुलिस रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी। हालांकि आरोपियों का कहना है कि उन्होंने रामकेश का मोबाइल कमरे में ही छोड़ दिया था, पुलिस को जांच के दौरान जला हुआ मोबाइल नहीं मिला।
इस बात की जांच की जा रही है कि क्या आरोपियों ने मोबाइल को कहीं छिपा दिया है या उसे नष्ट कर दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। चूंकि मामला बेहद हाई प्रोफाइल हो चुका है, इसलिए जांच अधिकारी हर कदम को सावधानी से उठा रहे हैं। केस में और फॉरेंसिक सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं।
Ramkesh Murder Case: अमृता के अश्लील वीडियो और तस्वीरें हार्ड डिस्क में संग्रहीत थीं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि रामकेश की लिव-इन पार्टनर अमृता के अश्लील वीडियो और फोटो एक हार्ड डिस्क में रखे हुए थे। पिछले दो-तीन महीनों से वह इनको डिलीट करने या उसे देने की मांग कर रही थी। रामकेश इस मामले में टालमटोल कर रहा था। अमृता ने इन वीडियो और फोटो को पाने के लिए उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह रामकेश के दो लैपटॉप लेकर भाग गई। जब पुलिस ने इन लैपटॉप को बरामद किया, तो उनमें 15 से अधिक लड़कियों के फोटो और वीडियो मिले। विशेष आयुक्त रविंद्र यादव ने कहा कि इन लड़कियों की तरफ से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली थी। फोटो और वीडियो से यह स्पष्ट होता है कि रामकेश की कई लड़कियों के साथ दोस्ती थी।
Ramkesh Murder Case: दो महीने पहले अमृता ने सुमित को सारी बातें बता दी थीं।
वहीं छानबीन के दौरान यह भी पता चला है कि अमृता ने करीब दो माह पूर्व अपने पहले प्रेमी सुमित को सारी बात बता दी थी। तभी से दोनों उसकी हत्या की योजना बना रहे थे। बाद में संदीप के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे दिया गया। संदीप का दावा है कि उसे नहीं पता था कि आरोपी रामकेश की हत्या के इरादे से आए हैं।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










