Rohini Acharya Bihar: बिहार में राजद की चुनावी हार के बाद लालू परिवार में फूट पड़ गई है। रोहिणी आचार्य ने परिवार से नाता तोड़ते हुए राजनीति छोड़ने का एलान किया। उन्होंने संजय यादव और रमीज पर आरोप लगाए। यहां पढ़ें रोहिणी के पार्टी और परिवार छोड़ने की इनसाइड स्टोरी…
-
रोहिणी आचार्य ने अपने परिवार को छोड़ दिया है।
-
संजय पर रमीज ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
-
तेज प्रताप ने अपनी बहन को समर्थन दिया है।
Rohini Acharya Bihar: बिहार की राजनीति में RJD की चुनावी हार के ठीक 24 घंटे बाद लालू प्रसाद के परिवार में एक और बड़ी दरार आ गई। लालू की छोटी बेटी और तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने एक्स पर एक पोस्ट डालकर राजनीतिक हलचल मचा दी है। रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने शनिवार शाम को एक पोस्ट में अपने परिवार से संबंध तोड़ने की घोषणा की है। रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा- मैं राजनीति से अलविदा ले रही हूं और अपने परिवार से संबंध तोड़ रही हूं। संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने के लिए कहा था और मैं सभी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले रही हूं।
Rohini Acharya Bihar: JDU के नेता का आया बड़ा बयान
रोहिणी आचार्य के राजद और परिवार छोड़ने पर जदयू से नीरज कुमार का पहला बयान आया। उन्होंने कहा कि उनके भाई चुप हैं, इसका मतलब है कि घाव गहरा है। नीरज कुमार ने आगे कहा, जिस बेटी ने लालू जी के प्राण की रक्षा की… आज अगर उसके मन में टीस पैदा हुई है, वो कराह रही है और आप राजनीति में धृतराष्ट्र बन गए हैं। जिस भाई (तेजस्वी यादव) के कलाई पर राखी बांधी वो चुप है, इसका मतलब जख्म गहरा है।
#WATCH | Patna, Bihar: On RJD leader Rohini Acharya’s decision to quit politics and disown her family, Union Minister Chirag Paswan says, “I will not make any comments on this because I can understand the mental status when a family goes through such a difficult situation. I have… pic.twitter.com/p76m2knvjd
— ANI (@ANI) November 16, 2025
Rohini Acharya Bihar: संजय यादव और रमीज खान का लिया नाम
आरजेडी के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने शनिवार को राजनीति से अलविदा लेने और अपने परिवार से संबंध तोड़ने की घोषणा की। उन्होंने इस निर्णय की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दो व्यक्तियों – संजय यादव और रमीज का उल्लेख किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि संजय यादव और रमीज ने उन्हें ऐसा करने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘…और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं।’
Rohini Acharya Bihar: लालू परिवार में पड़ी दरार
बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने इस परिवार और राजद से खुद को अलग कर लिया है। इसे खराब परिणाम का साइड इफेक्ट माना जा रहा है। चुनाव में हार के बाद शनिवार को लालू परिवार के लिए एक और बुरी खबर आई। राजद सुप्रीमो को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी यादव ने परिवार और राजद से नाता तोड़ लिया है। यह परिवार के दूसरे सदस्य के अलगाव की खबर है। इससे पहले, लालू प्रसाद ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप को परिवार और दल से बेदखल कर दिया था। रोहिणी के अलगाव को भी तेज प्रताप से जोड़ा जा रहा है। चुनाव परिणाम से रोहिणी बेहद दुखी हैं। तेज प्रताप की तरह रोहिणी ने भी राजद की बुरी गति के लिए राज्यसभा सदस्य और तेजस्वी के सलाहकार संजय यादव को जिम्मेदार ठहराया है।
Rohini Acharya Bihar: ‘मेरा कोई परिवार नहीं’ – रोहिणी
एक्स पर पोस्ट करने के बाद रोहिणी पहली बार मीडिया के सामने आईं। रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने पर कहा कि मेरा कोई परिवार नहीं है। उन्होंने ही मुझे परिवार से निकाला है। उन्हें जिम्मेदारी नहीं लेनी है… सारी दुनिया सवाल कर रही है कि पार्टी का ऐसा हाल क्यों हुआ है?… आगे रोहिणी ने कहा कि जब परिवार छोड़ने का सवाल पूछा गया तो रोहिणी ने कहा कि ये सवाल संजय, रमीज और तेजस्वी से जाकर पूछिए। उन्होंने कहा कि जब संजय और रमीज का नाम लिया जाएगा, तो आपको घर से निकाल दिया जाएगा। आपको बदनाम किया जाएगा। आपको गाली दिलवाया जाएगा। आपके ऊपर चप्पल उठाकर मारा जाएगा।
#WATCH पटना, बिहार: RJD नेता रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने पर कहा, “मेरा कोई परिवार नहीं है। उन्होंने ही मुझे परिवार से निकाला है। उन्हें जिम्मेदारी नहीं लेनी है… सारी दुनिया सवाल कर रही है कि पार्टी का ऐसा हाल क्यों हुआ है?…” pic.twitter.com/XcgyhKV8RA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 15, 2025
दरार के बाद सियासी बयानबाजी तेज
रोहिणी आचार्य के बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई। रोहिणी के पोस्ट पर नेताओं के बयान आने शुरू हो गए। बीजेपी नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसे ‘सत्ता की लड़ाई’ करार दिया है। NDA के और भी नेताओं के भी बयान सामने आए हैं। सिरसा ने कहा, “रोहिणी आचार्य के इस्तीफे से वही बात स्पष्ट हो गई है, जो भाजपा बार-बार कहती रही है कि वहां परिवारवाद है, उनकी लड़ाई केवल सत्ता के लिए है, राजद में बिहार के विकास की कभी लड़ाई नहीं थी, ये बात स्पष्ट हो गई है।” वहीं, इस मामले पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी, HAM (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन, बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी।
“रोहिणी को मारने-धमकाने की नौबत आ गई? ये लोग कौन-सा नशा करते हैं, इसकी जांच होनी चाहिए।
‘माई-बहिन सम्मान’ की बातें बाहर, और घर की बहन पर चप्पल-लाठी अंदर!
तेजस्वी ग्रुप की ये हरकत पर मामा सुभाष यादव का गुस्सा बिल्कुल जायज़ है।” pic.twitter.com/FEyAd2Qzd1— A Rahman Saqbi (@EfazurrahmanS) November 16, 2025
Rohini Acharya Bihar: ‘आखिर कौन हैं रमीज खान
रोहिणी आचार्य ने अपनी पोस्ट में रमीज खान नाम के व्यक्ति का जिक्र किया। रमीज नेमत खान तेजस्वी यादव के पुराने दोस्त हैं और उनकी कोर टीम का हिस्सा हैं। उनकी दोस्ती क्रिकेट के मैदान से लेकर राजनीति तक फैली हुई है। मिली जानकारी के अनुसार वह 2016 में राजद में शामिल हुए और महागठबंधन सरकार के दौरान उपमुख्यमंत्री कार्यालय में आंतरिक कार्यों में सहायता से शुरुआत की। समय के साथ, वह तेजस्वी की राजनीतिक टीम का एक अभिन्न अंग बन गए और उनके दैनिक कार्यक्रम, प्रमुख बैठकों, बैक-एंड समन्वय और अभियान प्रबंधन भी देखते हैं।
Rohini Acharya Bihar: ‘बहन का किया समर्थन, तेज प्रताप गुस्साए
घर और पार्टी से निकाले गए तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने खुलकर अपनी बहन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि जो मेरी बहन का अपमान करेगा, उसपर सुदर्शन चक्र चलेगा। मीडिया बात करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि इतिहास के पन्नों में मेरी बहन का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज रहेगा। तेज प्रताप ने एक ऑनलाइन पोस्ट में अपने पिता लालू यादव द्वारा परिवार और पार्टी से निकाले जाने को याद करते हुए कहा कि मेरे साथ जो हुआ, मैंने उसे सहन कर लिया। लेकिन मेरी बहन का अपमान किसी भी परिस्थिति में असहनीय है।
#WATCH | Patna, Bihar | On RJD leader Rohini Acharya’s post on X, former Bihar Minister Tej Pratap Yadav says, “Whoever uses this choice of words about my sister, my mother, or Narendra Modi’s mother, has gone mad… Mahua MLA has gone mad. He doesn’t realise the weightage of… pic.twitter.com/pcKrzARWYW
— ANI (@ANI) September 21, 2025
लालू परिवार में दरार के बीच रोहिणी ने किया दूसरा पोस्ट
लालू परिवार से अलग होने के बाद, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य लगातार गंभीर आरोप लगा रही हैं। आज उन्होंने एक और पोस्ट करके हलचल मचा दी है। उन्होंने लिखा कि कल मुझे गालियों के साथ कहा गया कि मैं गंदी हूं और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी। इसके लिए करोड़ों रुपये और टिकट लिया, तब लगवाई गंदी किडनी।
रोहिणी ने छोड़ दिया पटना
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के परिवार में चल रहे अंतर्कलह के बीच उनकी तीन बेटियों ने एक साथ पटना छोड़ दिया है। रागिनी यादव, चंदा यादव और राजलक्ष्मी यादव अपने बच्चों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। पटना एयरपोर्ट से इन सभी की तस्वीरें सामने आई हैं। इस दौरान किसी ने भी मीडिया से बातचीत नहीं की। हालांकि, यह उनकी पूर्व निर्धारित यात्रा हो सकती है, लेकिन रोहिणी आचार्य के घर छोड़ने के अगले दिन तीन बहनों का एक साथ लालू आवास से निकलना चर्चा का विषय बन गया है।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










