Ballia News: सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ballia UP News: पूर्व मंत्री एवं शिक्षाविद स्व. विक्रमादित्य पांडेय गरीबों, किसानों और समाज के अंतिम व्यक्ति के सच्चे हितैषी थे। उनका पूरा जीवन जनसेवा और विकास को समर्पित रहा। यह बातें प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बुधवार को टाउन हाल में स्व. विक्रमादित्य पांडेय की पुण्यतिथि पर आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में कही। उन्होंने कहा कि स्व. पांडेय की सोच में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाना ही वास्तविक विकास था। उन्होंने जिले में विकास की मजबूत नींव रखी और अनेक जनहितकारी कार्य कराए, जिससे समाज में समरसता और समानता को बल मिला।

कार्यक्रम के दौरान परिवहन मंत्री ने स्व. विक्रमादित्य पांडेय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सादा जीवन, दूरदर्शी सोच व जनहित के प्रति समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि स्व. पांडेय एक कुशल नेता होने के साथ-साथ महान शिक्षक भी थे, जिनके आदर्श आज भी समाज और युवाओं को प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षाविद जनार्दन राय, मंडल अध्यक्ष सोनी तिवारी, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय, राजेश गुप्ता, पप्पू सिंह, बिकाऊ सिंह, प्रधान संजय यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे
Abhishek Mishra
Author: Abhishek Mishra

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai