Satna MP News: सतना में एक पति ने 35 लाख रुपये के बैंक लोन से बचने के लिए अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची। आरोप है कि अनुराग त्रिपाठी ने नशे में पत्नी पूर्णिमा को फिनायल की गोलियां पानी में घोलकर जबरन पिलाईं। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला घरेलू हिंसा और आर्थिक लालच का है।
Satna MP News: आर्थिक लालच और घरेलू हिंसा का एक सनसनीखेज मामला सतना में सामने आया है, जहां 35 लाख रुपये के बैंक लोन से बचने के लिए एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली। आरोप है कि नशे में धुत आरोपी ने फिनायल की गोलियां पीसकर पानी में मिलाईं और जबरन पत्नी को पिला दिया। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 109(2) के तहत मामला दर्ज किया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बगहा निवासी अनुराग त्रिपाठी पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी पूर्णिमा त्रिपाठी के नाम से “रूदा इंटरप्राइजेज” नामक फर्म पंजीकृत कराई और उसी फर्म के नाम पर 35 लाख रुपये का लोन लिया। पीड़िता के अनुसार, लोन की पूरी राशि पति ने स्वयं उपयोग की, जबकि कानूनी जिम्मेदारी पत्नी के नाम पर छोड़ दी गई।
Satna MP News: नशे में मारपीट, फिर जानलेवा कदम
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 28 दिसंबर की रात आरोपी पति शराब के नशे में घर आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे उसके चेहरे और मुंह पर गंभीर चोटें आईं। अगले दिन 29 दिसंबर की सुबह करीब 10:30 बजे विवाद दोबारा बढ़ा। आरोप है कि इसी दौरान अनुराग त्रिपाठी ने बाथरूम में रखी फिनायल की गोलियों को पीसकर पानी में मिलाया और पत्नी को जबरन पिला दिया। पीड़िता का कहना है कि पति ने उससे कहा “तेरे मरने के बाद 35 लाख का लोन माफ हो जाएगा।”
Satna MP News: अस्पताल में चला इलाज
फिनायल युक्त पानी पीने के बाद पूर्णिमा की स्थिति खराब हो गई और उन्हें लगातार उल्टियां होने लगीं। जब वह होश में आईं, तो उन्होंने अपने पिता को फोन करके इस घटना की जानकारी दी। उनके परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
Satna MP News: पहले भी कर चुका मारपीट
पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही पति द्वारा लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी जाती रही है। इससे पहले भी मारपीट की शिकायत थाना जसो में दर्ज कराई जा चुकी है। पीड़िता ने पुलिस को पुरानी चोटों की तस्वीरें भी सौंपी हैं। पुलिस ने आरोपी पति अनुराग त्रिपाठी पिता सोहन त्रिपाठी (मूल निवासी पिंडरा, थाना मझगवां) को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को गंभीर मानते हुए विस्तृत विवेचना की जा रही है।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










