Shahjahpur News: अवैध संबंधों के कारण एक पत्नी ने अपने भांजे के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस की पूछताछ में पत्नी ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। यह प्रेम संबंध लगभग एक साल पहले शुरू हुआ था। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-
Shahjahpur, UP Tak News: यूपी के शाहजहांपुर जिले के पुवायां में अवैध संबंधों के जुनून में मामी ने भांजे के साथ मिलकर पति बलराम की बेरहमी से हत्या कर दी। आदेश के गांव सलेमपुर डर्रा के एक व्यक्ति ने फोन पर बताया कि भांजे आदेश की मामी पूजा एक बार गांव आई थी। इस दौरान उसके आदेश से अवैध संबंध हो गए थे। इसके बाद पूजा आदेश के साथ रहने की जिद करने लगी। लोगों ने उसे बमुश्किल घर भेजा।
इसके बाद आदेश ने उसे फिर से बुलाया, तब भी लोगों ने पंचायत करके पूजा को घर भेज दिया। तीसरी बार आदेश के साथ आने पर पुलिस आई और पूजा को ले गई। पूजा ने पुलिस को बताया कि वह एक बार आदेश से गर्भवती भी हो चुकी थी, लेकिन उसने गर्भपात करा लिया था। तीन बार भांजे के साथ जाने के बाद भी बलराम पूजा को अपने साथ रखने के लिए तैयार हो गया था।
Shahjahpur News: पूजा ने कबूला कि उसने पति के पैर दबोचे
बलराम की हत्या के बाद हिरासत में ली गई पत्नी पूजा ने पूछताछ के दौरान पुलिस को रात में हुई घटना की जानकारी दी। पूजा के अनुसार, उसने अपने पति के पैर पकड़े और आदेश ने उसके पति का चाकू से गला काट दिया था। उसके दो साथी उसके हाथ पकड़ रहे थे। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान पूजा लगातार पुलिस को गुमराह करती रही और बार-बार अपने बयान बदलती रही। पति की हत्या में फंसने के बाद, उसने अपने को बचाने के लिए पूरा आरोप आदेश पर डाल दिया। पूजा ने पूछताछ में बताया कि उसकी शादी बलराम से 10 वर्ष पहले हुई थी।
Shahjahpur News: एक वर्ष पहले शुरू हुई थी प्रेम कहानी
पति के भांजे आदेश के साथ उसका प्रेम प्रसंग एक साल पहले शुरू हुआ। इस दौरान आदेश ने कई बार पूजा से कहा कि वह मामा की हत्या कर देगा, ताकि वह आराम से उसके साथ रह सके। पूजा के अनुसार, उसने हर बार आदेश को हत्या करने से मना किया। पूजा के अनुसार, उनकी बड़ी पुत्री रात में गांव में कथा सुनने गई थी। इस कारण उसने दरवाजा खुला छोड़ दिया, यह सोचकर कि पुत्री आकर दरवाजा बंद कर देगी। घर के बरामदे में बलराम चारपाई पर और वह पास में ही पुआल पर सोई थी। आदेश दो अन्य लोगों के साथ रात 12 बजे आया और दरवाजा खुला होने के कारण घर में घुस आया।
पूजा के अनुसार आदेश अपने मामा की हत्या हर हाल में करना चाहता था। मजबूरन उसे भी इसमें शामिल होना पड़ा। उसने अपने पति के पैर पकड़ लिए और दो अन्य लोगों ने उसके हाथ थाम लिए। इसके बाद आदेश ने चाकू से पति का गला काट दिया। इसके बाद आदेश और उसके साथी वहां से भाग गए। पूजा के अनुसार, जब आदेश घर में घुसा, तब पति बलराम जाग रहा था और रजाई सिर पर ओढ़कर मोबाइल चला रहा था।
Shahjahpur News: पूजा ने हत्या के बाद जागकर रात काटी
पूजा ने पुलिस को बताया कि उसके पति की हत्या के बाद उसे गहरा पछतावा हुआ। पूरी रात वह पति के शव के पास बैठकर पछतावा करती रही। रात होने के कारण उसने किसी को पति की हत्या की जानकारी नहीं दी और खुद को फंसने से बचाने के बारे में सोचती रही। सुबह जब देवर राजू आया, तो उसने पति की हत्या की बात कहते हुए रोना शुरू कर दिया।
Shahjahpur News: आदेश पुताई का काम करता है
आदेश मजदूरी पर पुताई का कार्य करता है। वह फर्नीचर की एक दुकान पर भी पुताई करने के लिए जाता था। आदेश के पिता के पास केवल दो बीघा जमीन है। गांव में आदेश का कभी किसी के साथ झगड़ा नहीं हुआ, उसकी छवि हमेशा साफ-सुथरी रही। जब पुलिस वहां पहुंची और लोगों को पता चला कि आदेश ने अपने मामा की हत्या कर दी है, तो सभी लोग हैरान रह गए।
Shahjahpur News: एक कंपनी का कर्मचारी भी हिरासत में
बलराम ओपन जिम में इंटरलॉकिंग बिछाने का कार्य करता था। इसी से उसके परिवार का भरण-पोषण होता था। पुलिस ने सीतापुर के निवासी ओपन जिम स्थापित करने वाली कंपनी के एक कर्मचारी को भी हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










