Sitapur UP News: उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर के महमूदाबाद क्षेत्र की होनहार बेटी फिज्जा फातिमा ने अपनी मेहनत, लगन और शिक्षा के प्रति अटूट समर्पण से एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। फिज्जा फातिमा ने यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा 99.83 परसेंटाइल के साथ उत्तीर्ण कर सफलता का परचम लहराया है।
Sitapur UP News: सीतापुर की फिज्जा फातिमा ने यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा में 99.83 परसेंटाइल हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है। उन्हें जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिल्ली में ‘मोरल वैल्यूज’ विषय पर पीएचडी रिसर्च स्कॉलर के रूप में भी चयनित किया गया है। फिज्जा फातिमा का जन्म 21 नवंबर 2000 को सीतापुर के महमूदाबाद ब्लॉक के ग्राम शेखपुर में हुआ था। उन्होंने कक्षा 8 तक की प्रारंभिक शिक्षा बिसवां स्थित महादेव प्रसाद मेमोरियल विद्यालय से प्राप्त की। पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज, गुड़ैचा महमूदबाद से उन्होंने हाई स्कूल में 82.66% और इंटरमीडिएट में 92% अंक प्राप्त किए। इसके बाद, उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों से बीएड और एमएड की डिग्री हासिल की।
फ़िज़्ज़ा के परिवार में उनके पिता सैयद हसन मेहदी, भाई सैयद क़मर अब्बास काज़मी और माता दूरखशां खातून शामिल हैं। उनके पिता सैयद हसन मेहदी नल कूप विभाग में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे और जुलाई 2019 में सेवानिवृत्त हुए थे। दुर्भाग्यवश, सेवानिवृत्ति के छह माह बाद 12 दिसंबर 2019 को उनका निधन हो गया।
उनकी माता दूरखशां खातून एक गृहिणी हैं, जिन्होंने घर के कामकाज के साथ-साथ अपने दोनों बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया। जिसका परिणाम आज सबके सामने है। एक साधारण परिवार से निकलकर असाधारण मुकाम हासिल करने वाली फिज्जा फातिमा आज न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे सीतापुर जिले के लिए प्रेरणा बन गई हैं। उनकी यह सफलता यह संदेश देती है कि विपरीत परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से हर सपना साकार किया जा सकता है।
हम और हमारा यूपी तक न्यूज़ परिवार यूपी की इस कड़े मुकाम को हाशिल करने वाली बेटी को शिक्षा के क्षेत्र में और आगे अपना भविष्य को कुशल बनाने और हमारे समाज से निकलकर अपने सुनहरे भविष्य को नए पंख देने और इस बेटी के संघर्ष से और बेटियों को सीखकर आगे बढ़ने का संकल्प का श्रेय देते है। आशा है -हमारे समाज और देश को एक अलग पहचान मिलेगी (Team UP TAK News)
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










