Ballia News: सुखपुरा में घरेलू विवाद बना जानलेवा, गुस्से में पति ने ली पत्नी की जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ballia News: थाना सुखपुरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा गैर-इरादतन हत्या से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे/निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल (डंडा) बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपा शंकर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री मो0 उस्मान के मार्गदर्शन में, थानाध्यक्ष सुखपुरा श्री रत्नेश कुमार दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम को यह सफलता प्राप्त हुई।

घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 27.02.2026 को वादी द्वारा थाना सुखपुरा पर सूचना दी गई कि उसकी पुत्री का विवाह मिथुन साहनी पुत्र चांदगोविन्द साहनी निवासी बसन्तपुर थाना सुखपुरा जनपद बलिया के साथ हुआ था। दिनांक 26.02.2026 की रात्रि में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया, जिसके दौरान आरोपी मिथुन साहनी ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी को डंडे से मार दिया, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई गई तथा प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण:
दिनांक 02.03.2026 को थाना सुखपुरा पुलिस टीम द्वारा उ0नि0 कृष्णानंद विश्वकर्मा मय हमराह के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मिथुन साहनी (उम्र करीब 36 वर्ष) को बसन्तपुर से यूनिवर्सिटी जाने वाले मार्ग पर नहर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस टीम:
उ0नि0 कृष्णानंद विश्वकर्मा व थाना सुखपुरा पुलिस टीम।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Abhishek Mishra
Author: Abhishek Mishra

अभिषेक मिश्रा , यूपी तक न्यूज़ में एक सीनियर पत्रकार व एक प्रशिद्ध कवि भी हैं। वे काव्य और क्राइम, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। मीडिया में उन्‍हें 1 साल का अनुभव है। ये करीब एक साल से UP Tak News Media Publication (Digital) के यूपी/उत्‍तराखंड टीम में कार्यरत हैं। और ये खासकर बलिया जनपद से जुडी रिपोटिंग करते है।

Comments (0)

और पढ़ें

Buzz4 Ai