Teacher Manisha Murder Case: हरियाणा के भिवानी में शिक्षिका मनीषा की मौत को लेकर परिजनों ने पुलिस की आत्महत्या की थ्योरी पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि उन्हें पांच दिन बाद सोमवार को सोशल मीडिया से पता चला। शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला था। पुलिस ने यह बात उन्हें पहले कभी नहीं बताई थी।
Teacher Manisha Murder Case: हरियाणा राज्य के भिवानी की शिक्षिका मनीषा की मौत के मामले में सोमवार को एक नया मोड़ आया। पुलिस ने बताया कि 13 अगस्त को मनीषा के शव के पास हरियाणवी लहजे में रोमन लिपि में एक सुसाइड नोट मिला था। उन्होंने यह भी दावा किया कि मनीषा ने 11 अगस्त को एक दुकान से कीटनाशक खरीदा था। इसकी पुष्टि हो चुकी है। फिलहाल, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी और पीजीआई रोहतक की पोस्टमार्टम रिपोर्टों की जांच की जा रही है। एफएसएल रिपोर्ट पर भी चिकित्सकों के बोर्ड से राय ली जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। सोमवार शाम को सुनारिया लैब में दस सदस्यीय कमेटी भी पहुंची। सुसाइड नोट के सामने आने से पुलिस जांच और न्याय की मांग कर रहे आंदोलनकारियों के बीच नई बहस छिड़ गई है।
ढाणी लक्ष्मण की 19 वर्षीय मनीषा जब 11 अगस्त को प्ले स्कूल जाने के लिए निकली थी। तब से वह लापता थी। और 13 अगस्त को उसका शव गांव सिंघानी नहर के पास एक बाजरे के खेत से मिला। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। उन्होंने वारदात स्थल का दो बार निरीक्षण किया। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। और अभी तक इस दर्दनाक घटना में कोई ठोस खुलासा भी नहीं हुआ है।
Teacher Murder Case: सुसाइड थ्योरी पर परिजनों ने उठाए सवाल
Teacher Murder Case: भिवानी में शिक्षिका मनीषा की मौत पर परिवार ने पुलिस के आत्महत्या सिद्धांत पर प्रश्न उठाए हैं। परिजनों ने बताया कि शव के पास कोई सुसाइड नोट मिला था, यह जानकारी उन्हें घटना के पांच दिन बाद सोशल मीडिया से मिली। पुलिस ने उन्हें पहले यह बात नहीं बताई थी। मनीषा के दादा रामकिशन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी पोती उनसे हर बात साझा करती थी। मनीषा नर्सिंग का तीन साल का कोर्स करना चाहती थी। उन्होंने उसे पैसे देने का वादा भी किया था। उन्होंने कहा कि इतनी हिम्मती और सपनों वाली लड़की आत्महत्या कैसे कर सकती है।
Teacher Murder Case: सुसाइट नोट का हवाला देकर भटकाने का प्रयास कर रही पुलिस
पीड़ित परिवार ने सवाल उठाया कि कोई अपना गला आखिर कैसे काट सकता है या अपने चेहरे पर खुद ही तेज़ाब कैसे डाल सकता है। जिस दिन मनीषा का शव खेत में पड़ा मिला था, उसी दिन पुलिस ने खुद ही कहा था कि उसकी हत्या हुई है। लेकिन अब पुलिस खुद ही सुसाइड नोट का हवाला देकर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। मनीषा के न्याय के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी।
Teacher Murder Case: क्या जंगली जानवरों ने नोंच खाए मनीषा के अंग
माना जा रहा है कि मनीषा का शव कई घंटे बाद रात में मिलने पर जंगली जानवरों ने उसे क्षत-विक्षत कर दिया होगा। लेकिन पुलिस का कहना है कि शव से सांस की नली और खाने की नली जैसे कुछ अंग गायब थे। इससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि जंगली जानवरों ने उन्हें खा लिया होगा। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई अंतिम निष्कर्ष अभी नहीं निकला है।
Teacher Manisha Murder Case: मनीषा का क़त्ल या फिर सुसाइड
वो सवाल, जिनके जवाब अभी भी अधूरे…
1. यदि मनीषा के शव के पास आत्महत्या नोट मिला था, तो पुलिस ने पांच दिन बाद इसे सार्वजनिक क्यों किया? पहले से क्यों सार्वजनिक नहीं किया ?
2. क्या आत्महत्या नोट की लिखावट मनीषा की लिखावट से मेल खाती है?
3. मनीषा 11 अगस्त से लापता थी। लेकिन 13 अगस्त को खेत में उसका शव मिला। इस दौरान उसे किसी ने उसे क्यों नहीं देखा?
4. पीड़ित परिवार को आत्महत्या नोट की जानकारी कब दी गई? यदि परिवार को पता था, तो पुलिस ने इसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया?
5. मनीषा की गर्दन पूरी तरह कटी हुई क्यों मिली? इसके पीछे क्या राज है?
6. यदि शव जंगली जानवरों ने खराब किया था, तो पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका उल्लेख क्यों नहीं था?
7. परिवार में किसी विवाद का कोई रिकॉर्ड क्यों नहीं है?
8. एसपी के तबादले जैसे बड़े कदम के बाद भी, आत्महत्या नोट की बात पहले सार्वजनिक क्यों नहीं हुई?
मनीषा के शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला था। इसके अलावा यह भी मालूम हुआ है कि उसने एक दुकान से कीटनाशक खरीदा था जिसकी पुष्टि हो चुकी है। फिलहाल दोनों पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट पर चिकित्सकों के बोर्ड से राय मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी। – सुमित कुमार, पुलिस अधीक्षक, भिवानी।
भिवानी के ढाणी लक्ष्मण की रहने वाली शिक्षिका मनीषा की मृत्यु कीटनाशक के कारण हुई। पीजीआई के फॉरेंसिक विभाग ने पुष्टि की कि मनीषा की मौत जहर के प्रभाव से हुई। रिपोर्ट में मोनोप्रोटोफोस कीटनाशक पाया गया। यह कीटनाशक शरीर के लिए बहुत खतरनाक होता है। पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल ने सोमवार शाम को जांच कमेटी से बैठक के बाद बताया। उन्होंने कहा कि मनीषा के चेहरे पर तेजाब फेंके जाने की पुष्टि नहीं हुई है। एमएस ने यह भी बताया कि मनीषा की एफएसएल रिपोर्ट की जांच के लिए पीजीआई में डॉक्टरों का एक पैनल गठित किया गया है।
शरीर पर नहीं मिला कोई चोट के निशान नहीं
पीजीआई में भी भिवानी के बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ। रिपोर्ट में महिला से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। गर्दन पर मिले निशान किसी जंगली जानवर के काटने से हुए। इसी कारण उसकी गर्दन की हड्डियां टूटी थीं। उसका गला रेतकर हत्या नहीं की गई थी।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










