Teacher Murder Case: हरियाणा राज्य के भिवानी से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहाँ एक शिक्षिका मनीशा की हत्या कर दी गई। आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। हत्यारे ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। शिक्षिका की दोनों आंखें, खाने की नली और सांस की नली गायब मिली।
Teacher Murder Case: हरियाणा राज्य के भिवानी से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहाँ एक शिक्षिका मनीशा की हत्या कर दी गई। आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। हत्यारे ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। शिक्षिका की दोनों आंखें, खाने की नली और सांस की नली गायब मिली।
Teacher Murder Case: हरियाणा के भिवानी में शिक्षिका मनीषा की हत्या में क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। मनीषा हत्याकांड की पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, मनीषा की दोनों आँखें गायब थीं। उसकी गर्दन को एक धारदार हथियार से आधा काट दिया गया था। केवल पांच सेंटीमीटर गर्दन बची थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि गर्दन पर 29.5 सेंटीमीटर लंबा और 16 सेंटीमीटर चौड़ा गहरा घाव था। भोजन और सांस की नली भी गायब मिली। कई अन्य अंग भी गायब थे। इस भयानक घटना से स्पष्ट है कि हत्या की योजना बहुत सोच-समझकर पहले से ही बनाई गई थी।
Teacher Murder Case: चार पेज की रिपोर्ट सार्वजनिक
Teacher Murder Case Live Update: मनीषा हत्याकांड की यह चार पन्नों की यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट पीड़ित पक्ष ने सार्वजानिक कर दी है। मनीषा हत्याकांड की घटना के चार दिन बाद भी अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। इस वजह से, विरोध प्रदर्शन भिवानी से दादरी और हिसार तक फैल गया है। भिवानी के एसपी सहित दस पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई। फिर भी, लोगों का गुस्सा अभी तक शांत नहीं हुआ है। हत्या के पांचवें दिन भी मनीषा का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया। लोग अभी भी सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दुष्कर्म हुआ या नहीं, यह अभी भी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन प्रारंभिक रिपोर्ट ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है।
Teacher Murder Case: 10 तरह के लिए गए हैं सैंपल
Haryana Teacher Murder Case: मनीषा के शव का अब तक दो बार पोस्टमॉर्टम किया गया है। पहली रिपोर्ट के अनुसार घटनास्थल और शव से दस नमूने फोरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित लिए गए हैं। इनमें डीएनए, वजाइनल स्वैब और कपड़े शामिल हैं। एडवोकेट अशोक आर्य और कविता आर्य के अनुसार रिपोर्ट आने पर दुष्कर्म की पुष्टि होगी।
Teacher Murder Case: एक से ज्यादा आरोपी हो सकते हैं शामिल
शिक्षिका मनीषा के हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद से लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। शायद इस हत्या में एक से ज़्यादा लोग शामिल थे। जिस तरह से गला काटा गया, यह किसी माहिर का काम लगता है। हत्या के लिए इस्तेमाल औजार को भी पुलिस एक बड़ा सुराग मान रही है।
Teacher Murder Case: ढाई बजे ग्रामीणों ने फिर से लगा दिया जाम
Haryana Teacher Murder Case: हरियाणा राज्य के भिवानी जनपद के सिंघानी गांव की महिला शिक्षिका मनीषा की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या का मामला सामने आने के बाद से लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ है। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे, ग्रामीणों ने एक बार फिर से दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। इस जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई, जिसे ग्रामीणों ने धक्का मारकर बाहर निकाला। पीड़ित परिवार का धरना हाईवे के पास टेंट में तीसरे दिन भी जारी रहा। पीड़ित परिवार के लोगों की मांग पर पुलिस ने मृतका शिक्षिका मनीषा के शव का रोहतक पीजीआई में दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। लेकिन रिपोर्ट में अभी तक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। डॉक्टरों की टीम की पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी विसरा जांच के लिए मधुबन भेजा गया था।
11 अगस्त की दोपहर को ढाणी लक्ष्मण निवासी 19 वर्षीय मनीषा घर से अचानक लापता हो गई थी। दो दिन बाद जब 13 अगस्त की सुबह उसका शव सिंघानी नहर के पास बाजरे के खेत में पड़ा मिला। हत्या की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित परिवार ने जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक शव लेने से इंकार कर दिया था। दोबारा पोस्टमार्टम के बाद, पुलिस ने शव को भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
Teacher Murder Case: मनीषा को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग
बहल कस्बे में शनिवार को मनीषा हत्याकांड का गुस्सा सड़कों पर दिखा। कई गांवों के लोग जमा हुए। उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का आरोप था कि पुलिस यदि समय पर कार्रवाई करती तो शायद मनीषा बच सकती थी।
सुबह करीब दस बजे भिवानी रोड के ऑटो मार्केट में भीड़ जुट गई। हाथों में ‘मनीषा को न्याय दिलाओ’ की तख्तियां थीं। लोग नारे लगाते हुए बहल-भिवानी मुख्य मार्ग पर आ गए। उन्होंने ‘बहल बाजार बंद करो’ के नारे लगाए। सभी दुकानें बंद करा दी गईं। इसके बाद जुलूस झुंपा रोड, राजगढ़ रोड और पुरानी अनाज मंडी से होता हुआ मुख्य बाजार पहुंचा। करीब एक घंटे तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बात चलती रही। लेकिन बात नहीं बनी।
थाना प्रभारी जयभगवान ने स्थिति संभाली। उन्होंने जाम लगने से रोका। दोपहर बाद प्रदर्शनकारी फिर ऑटो मार्केट लौटे। शाम छह बजे गोपालवास चौक से सिधनवा तक कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें मनीषा को न्याय दिलाने की मांग की गई।
इंसाफ की मांग, सड़कों पर उतरे लोग, निकाला कैंडल मार्च
Haryana Teacher Manisha Murder Case: हरियाणा राज्य के भिवानी जनपद के सिंघानी गांव में मनीषा की हत्या के अपराधियों को तुरंत और कड़ी से कड़ी सजा मिले। इसी न्याय की मांग को लेकर शुक्रवार शाम तोशाम में युवाओं ने सड़क पर आकर कैंडल मार्च निकाला। शहीद स्मारक पर युवा जमा हुए। उन्होंने अपना गुस्सा दिखाया। शहीद भगत सिंह क्लब के संदीप पंघाल, आईसीएस कोचिंग सेंटर के मंजीत सिंह, भागू पंधाल, अमित सोनी, सुशील और कई अन्य युवा प्रदर्शन में शामिल थे। युवाओं ने कस्बे में नारे लगाए। उन्होंने दोषियों को फांसी देने की मांग की। उन्होंने मनीषा की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। इसी तरह रोड़ा गांव में प्रदीप रोहा के नेतृत्व में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। खंडवा गांव में प्रधान सुखबीर और अन्य युवाओं ने भी कैंडल मार्च किया। उन्होंने तुरंत न्याय की मांग की। इन कैंडल मार्च में शामिल युवाओं का कहना था कि अपराधियों को सबसे सख्त सजा मिलनी चाहिए। इससे भविष्य में कोई ऐसा
Haryana Lady Teacher Murder Case: शिक्षिका हत्याकांड में ऐसी क्रूरता सुनकर ही सहम जायेंगे
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










