Ballia News: तहसील बैरिया में सम्पूर्ण समाधान दिवस: 75 शिकायतें आईं, 8 का मौके पर निस्तारण

tehsil-bairia-sampoorna-samadhan-diwas-75-shikayatein-8-ka-mauke-par-nistaran-ballia

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ballia News: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील बैरिया में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 08 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान सर्वाधिक शिकायतें अवैध भूमि कब्जा, वरासत तथा अन्य राजस्व से जुड़े मामलों की प्राप्त हुईं।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने भूमि विवाद से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग की टीम और पुलिस को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर जांच करने तथा शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की भी मौके पर जाकर जांच की जाए और शिकायतकर्ताओं को न्याय दिलाने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

तहसील बैरिया परिसर में डीएम-एसपी ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने तहसील बैरिया परिसर में वृक्षारोपण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अपने नाम का पीपल का पौधा लगाया, जबकि पुलिस अधीक्षक ने अपने नाम का बरगद का पौधा रोपित किया।

वृक्षारोपण के दौरान अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ ही मानव जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।

फॉर्मर रजिस्ट्री के प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जनपद में किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को तहसील बैरिया से प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने संयुक्त रूप से इस जागरूकता वाहन को रवाना किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से किसानों का डाटा एकत्रित किया जाएगा, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से मिल सकेगा। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री करवाने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि हर पात्र किसान तक योजनाओं की जानकारी पहुंचे और वे समय पर उसका लाभ उठा सकें। प्रचार वाहन के माध्यम से तहसील बैरिया के विभिन्न गांवों में जाकर किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया और उसके लाभों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

इस अवसर पर एसडीएम बैरिया संजय कुमार कुशवाहा, उप कृषि निदेशक मनीष कुमार सिंह, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Abhishek Mishra
Author: Abhishek Mishra

अभिषेक मिश्रा , यूपी तक न्यूज़ में एक सीनियर पत्रकार व एक प्रशिद्ध कवि भी हैं। वे काव्य और क्राइम, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। मीडिया में उन्‍हें 1 साल का अनुभव है। ये करीब एक साल से UP Tak News Media Publication (Digital) के यूपी/उत्‍तराखंड टीम में कार्यरत हैं। और ये खासकर बलिया जनपद से जुडी रिपोटिंग करते है।

Comments (0)

और पढ़ें

Buzz4 Ai