US Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पर टैरिफ़ को लेकर अपनी ही पार्टी में आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ़ को ग़लत बताया है। उन्हें अमेरिका-भारत साझेदारी की चिंता है। हेली का मानना है कि इस साझेदारी को तोड़ना एक बड़ी भूल है।
US Tariff News: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर घरेलू आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी के नेता निक्की हेली ने भारत पर टैरिफ लगाने को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक बहुत बड़ी भूल बताया है। वह इसे बेहद गलत और परेशान करने वाला मानती हैं। हेली ने कहा कि वाशिंगटन के द्वारा लिए गए इस फैसले से भारत-अमेरिका साझेदारी में दरार पैदा कर रहे हैं। वह इसे वाशिंगटन की एक बड़ी गलती मानती हैं।
US Tariff: ट्रंप और पीएम मोदी को बात करनी चाहिए
पूर्व अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते को प्राथमिकता देनी चाहिए। हेली ने राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी की सीधी मुलाकात का भी सुझाव दिया।
US Tariff: बढ़ती दरार, चीन आएगा भारत के करीब
न्यूजवीक में छपी एक रिपोर्ट में निक्की हेली ने चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों में आई दरार चीन को फायदा पहुंचाएगी। यह चीन को भारत के करीब लाएगा। यह अमेरिका को पीछे धकेल देगा। चीन का सामना करने के लिए दोनों देशों का एकजुट होना जरूरी है।
भारत की तरक्की अमेरिका के हित में
निक्की हेली ने कहा कि चीन का सामना करने के लिए भारत और अमेरिका साथ आएं। यह एक सामान्य बात होनी चाहिए। अमेरिका को भारत को मजबूत बनाने में मदद करनी चाहिए। आर्थिक और सैन्य रूप से भारत को सशक्त करना अमेरिका के लिए फायदेमंद है।
रूसी तेल का हल निकाले भारत
हेली ने ट्रंप से भारत के रूसी तेल पर बात करने को कहा। उन्होंने व्हाइट हाउस से मिलकर समाधान खोजने का सुझाव दिया। ट्रंप ने भारत के रूसी तेल खरीदने पर 25% टैरिफ लगाया है। यह शुल्क भारतीय सामान पर पहले से लगे 25% शुल्क के ऊपर है। हेली ने कहा कि अमेरिका को भारत के साथ अनबन खत्म करनी चाहिए। इससे दोनों देशों के रिश्ते सुधरेंगे। हेली के अनुसार, सबसे पहले दरारें कम करनी चाहिए। इसके लिए ट्रंप और मोदी की सीधी बात होनी चाहिए। यह जितनी जल्दी हो, उतना अच्छा है।
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










