Unnao Rape Case: कुलदीप सेंगर को रिहाई नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने उच्च न्यायालय के जमानत आदेश पर लगाई रोक

Unnao Rape Case: Kuldeep Sengar not to be released, Supreme Court stays High Court's bail order

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Unnao Rape Case: उन्नाव दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से मिला एक और बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा दी गई जमानत पर सर्वोच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। सीबीआई ने हाईकोर्ट के निर्णय को चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने सेंगर को नोटिस जारी करते हुए एक हफ्ते में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

Unnao Rape Case: उन्नाव दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने कुलदीप सेंगर की जमानत को हरी झंडी दिखा दी थी, जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। CBI ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला पलट दिया है। कुलदीप सेंगर को फिलहाल जेल में ही रहना होगा।

Unnao Rape Case: सुप्रीम कोर्ट 1 हफ्ते में मांगा जवाब

याचिका पर सुनवाई के दौरान, सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप सेंगर को नोटिस जारी करते हुए उनसे जवाब मांगा है। इसके लिए पूर्व विधायक को 1 हफ्ते का समय दिया गया है। कुलदीप सेंगर को अगले 7 दिन में अपना जवाब सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करना होगा।Unnao Rape Case: Kuldeep Sengar not to be released, Supreme Court stays High Court's bail order

Unnao Rape Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने सेंगर को दी थी जमानत

वर्ष 2017 के उन्नाव रेप मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को उम्रकैद की सजा दी गई थी। हालांकि, दिल्ली हाईकोर्ट ने कुलदीप सेंगर की सजा को रद्द करते हुए जमानत की अनुमति दे दी थी, जिसके परिणामस्वरूप उन्नाव रेप केस की पीड़िता ने दिल्ली में प्रदर्शन आरंभ कर दिया था।

Unnao Rape Case: SC ने जारी किया नोटिस

CBI ने दिल्ली हाईकोर्ट के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, जिस पर आज सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के निर्णय को पलटते हुए जमानत याचिका पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप सेंगर से एक सप्ताह के भीतर जमानत पर जवाब भी मांगा है।

Unnao Rape Case: CJI और CBI के वकील के बीच तीखी बहस! सुप्रीम कोर्ट ने सेंगर के बारे में क्या कहा

 

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे
UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool