UP Banda News: बांदा में उमड़ा जनसैलाब, सबने लिया संकल्प — “बुंदेलखंड तो लेकर रहेंगे”

UP Banda News: Massive Crowds Gather in Banda; Everyone Takes a Pledge — “We Will Secure Bundelkhand”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UP Banda News: बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने के लिए उठ रही मांग लगातार बढ़ रही है। और जैसे जैसे बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने के लिए लगातार आंदोलन के प्रति लोग बढ़ चढ़ कर दिलचस्पी भी दिखा रहे हैं। आइये क्या कहते है बुंदेलखंड के लोग

“यूपी एमपी तोड़ दो बुंदेलखंड को जोड़ दो – प्रवीण पांडेय
बांदा में उमड़ा जनसैलाब, सबने लिया संकल्प — “बुंदेलखंड तो लेकर रहेंगे”

गांव–गांव, पांव–पांव यात्रा का बांदा में विश्राम, अगला चरण मई में चित्रकूट से सफल आयोजन हेतु आयोजन समिति का आभार धन्यवाद व्यक्त किया। पीएम मोदी बुंदेलखंड के मन की बात सुनें, राज्य का गठन करें ‘मन की बात’ को बनाया राज्य निर्माण आंदोलन का हिस्सा पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर निकाली जा रही “बुंदेलखंड गांव–गांव, पांव–पांव यात्रा” छह मार्च को बांदा जिले के जसपुरा से शुरू हुई थी। यात्रा का 10 मार्च को बांदा के रामलीला मैदान में विश्राम हुआ, जबकि इसका अगला चरण मई माह में चित्रकूट से प्रारंभ होगा। सभा में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने आंदोलन के प्रति बढ़ते जनसमर्थन का संकेत दिया।

इस अवसर पर बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला, बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय तथा बुंदेलखंड यात्रा संयोजक आश्रय सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए यात्रा के बांदा संयोजक जयराम सिंह और नीरज निगम ,
राकेश बाजपेई, धनंजय सिंह, अम्बरीष गर्ग, धीरज राजपूत, रामकेश प्रजापति, प्रदीप मिश्रा, इंदल राजपूत, सुरेंद्र सिंह, रामकरण यादव, फहीम खान, दीपू सिंह, चंद्र पाल सिंह, प्रगति श्रीवास्तव, दुर्गेश सिंह, धर्मेंद्र पटेल, राजू सिंह, दयाराम सोनकर, भानु मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव, विवेक सिंह, आर.सी. योगा, संजय लश्करी, दीनदयाल सोनी, भरत बाबू गुप्ता, अजय प्रताप, देव यादव, पुष्पराज सिंह, उदय सिंह, अजय सिंह सहित उनकी पूरी टीम के विशेष योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

UP Banda News: Massive Crowds Gather in Banda; Everyone Takes a Pledge — “We Will Secure Bundelkhand”
बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने कहा कि यात्रा का विश्राम अवश्य हुआ है, लेकिन आंदोलन लगातार चलता रहेगा और गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री से बुंदेलखंड के मन की बात सुनने और पृथक बुंदेलखंड राज्य के गठन की मांग की। इसी क्रम में बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति ने प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” को आंदोलन का हिस्सा बनाया है। नागरिकों से टोल फ्री नंबर 1800-11-7800 पर कॉल कर 40–45 सेकंड में बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग दर्ज कराने की अपील की गई है, ताकि बुंदेलखंड की आवाज राष्ट्रीय स्तर तक मजबूती से पहुंच सके।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Comments (0)

और पढ़ें

Buzz4 Ai