UP Board Exam 2026: इस बार कल से यूपी बोर्ड परीक्षायें शुरू हो रहीं हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2026 में इस बार 8 हजार से अधिक परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं और 50 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा से पहले बोर्ड ने छात्रों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं कल 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ होने जा रही हैं। इस बार राज्यभर में 8 हजार से अधिक परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। और लगभग 50 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षाओं से पूर्व बोर्ड ने नियम, सुरक्षा व्यवस्था और छात्रों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि यूपी बोर्ड परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है, लेकिन छात्रों के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इसकी पूरी गाइडलाइन क्या है।
UP Board Exam 2026: OMR शीट को लेकर सख्त नियम लागु
हाई स्कूल परीक्षा में पहले की तरह इस बार भी OMR शीट का उपयोग किया जाएगा। 70 अंकों के प्रश्न पत्र में से 20 वस्तुनिष्ठ प्रश्न ओएमआर शीट पर हल करने होंगे। जबकि शेष 50 अंक के प्रश्न उत्तर पुस्तिका में लिखित रूप से हल किए जाएंगे। बोर्ड ने छात्रों के रोल नंबर और विषय की जानकारी के साथ OMR शीट पर छापने की व्यवस्था की है, ताकि गलती की संभावना कम हो सके। वहीं, छात्रों को नीले या काले बॉल पेन से ही सही सर्कल भरना होगा। ओएमआर शीट को काटने, मिटाने या करेक्शन फ्लूइड का उपयोग करने पर कॉपी रद्द की जा सकती है। ऐसी स्थिति में नारंगी ओएमआर शीट प्रदान की जाएगी, जिसमें छात्र को सभी जानकारी स्वयं भरनी होगी। परीक्षा के अंत में ओएमआर शीट और उसके काउंटर फाॅइल को अलग-अलग सील बंद किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न हो सके।
UP Board Exam 2026: एडमिट कार्ड भूलने पर क्या होगा?
अगर कोई छात्र जल्दी में एडमिट कार्ड लाना भूल जाता है, तो उसे स्थायी रूप से परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जा सकती है। लेकिन अगली परीक्षा से पहले मूल या डुप्लीकेट एडमिट कार्ड जमा करना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने पर आगे की परीक्षाओं में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। वहीं, देर से पहुंचने वाले छात्रों को 30 मिनट तक की छूट मिल सकती है। लेकिन शर्त यह रहेगी कि लेट पहुंचने का उचित कारण हो। इसके अलावा, दिव्यांग छात्रों को 20 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा और बहु-मंजिला केंद्रों पर उनके लिए भूतल पर बैठने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान हजारों छात्र किसी न किसी कारण से शामिल नहीं हो सके। ऐसे में बोर्ड ने घोषणा की है कि लिखित परीक्षा 12 मार्च के बाद ऐसे छात्रों को दोबारा मौका दिया जाएगा। बीमार या अन्य वास्तविक कारण से अनुपस्थित छात्रों को कुल दो अवसर मिलेंगे।
UP Board Exam 2026: छात्र क्या करें और क्या न करें – दिशानिर्देश
UP Board Exam 2026:छात्र क्या करें
- परीक्षा से पहले बोर्ड और शिक्षा विभाग ने छात्रों को यह सलाह दी है कि अंतिम समय में नए विषयों की शुरुआत न करें।
- यह समय केवल पुनरावलोकन का है, मॉडल पेपर हल करें, नोट्स को दोहराएं और शिक्षकों से अपनी शंकाओं का समाधान करें।
- वहीं परीक्षा के दौरान, पर्यवेक्षक द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन बिना किसी बहस के करें। पूरी तरह से शांति और अनुशासन बनाए रखें।
- लिखना शुरू करने से पहले अपनी उत्तर पत्रिका पर सभी विवरणों को ध्यान से जांचें और भरें।
- यदि आपके प्रश्न पत्र में कोई कमी है, तो तुरंत इसकी रिपोर्ट करें।
- इसके अलावा, परीक्षा हॉल में समय प्रबंधन बहुत महत्वपूर्ण है। पहले आसान प्रश्नों को हल करें, आवश्यक बिंदुओं को हाइलाइट करें और अंत में 5 मिनट अपने उत्तरों की जांच के लिए रखें।
UP Board Exam 2026: छात्र क्या न करें?
- परीक्षा से ठीक पहले तनाव न लें और खुद की तुलना दूसरों से न करें।
- मोबाइल फोन और सोशल मीडिया से दूरी में बनाकर रखें।
- परीक्षा के दिन कोई प्रतिबंधित सामग्री साथ में न ले जाएं।
- बिना कारण परीक्षा कक्षा न छोड़े।
- कोई भी गलत काम न करें या नकल करने की कोशिश न करें।
- एग्जाम के दौरान दूसरे स्टूडेंट्स को परेशान न करें।
- दिए गए इंस्ट्रक्शन के खिलाफ एग्जाम मटेरियल इस्तेमाल न करें.
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










