UP Budaun News: थाना फैजगंज बेहटा के महुअरी में निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज की शटरिंग गिरी, मलबे दबने से एक मजदूर की मौत

UP Budaun News: Shuttering of a cold storage facility under construction in Mahuari, Faizganj Behat police station area, collapses, killing one worker.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UP Budaun News: यूपी के जनपद बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा से सटे महुअरी गांव के पास बने नए कोल्ड स्टोरेज के लिंटर की शटरिंग रात आठ बजे करीब ढह गई। इस दौरान तीन मजदूर इसके नीचे दब गए। देर रात दो को बाहर निकालकर चंदौसी अस्पताल भेजा गया। चार जेसीबी मशीनों से तीसरे मजदूर को देर रात तक निकाला गया था लेकिन तब तक वह उसकी मौत हो चुकी थी।

UP Budaun News: फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के महुअरी गांव के पास चंदौसी के गौरी शॉप वालों का कोल्ड स्टोर का निर्माण कार्य चल रहा था। मजदूरों ने दिन में शटरिंग तैयार कर ली। रात में लिंटर ढालने के लिए उन्हें बुलाया गया था। करीब आठ बजे शटरिंग अचानक ढह गई। जिसमे तीन मजदूर उसके नीचे दब गए। बचाव टीम ने राजटिकोली के 32 साल के ओकेश पुत्र दाताराम और 26 साल के राजवीर पुत्र निरोत्तम को बाहर निकाला। घायलों को गंभीर हालत में चंदौसी के निजी अस्पताल ले जाया गया। हादसे की खबर सुनकर परिवारों में कोहराम मच गया। इस हादसे में 28 साल के नीरज पुत्र तुलाराम को निकालने में दो घंटे लगे। रात के साढ़े दस बजे उसे बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक नीरज पुत्र तुलाराम की मौत हो चुकी थी। परिजनों को जैसे ही नीरज की मौत की खबर मिली परिजनों में चीख-पुकार मच गयी। पुलिस और तहसील टीम ने हादसे की जांच की। निर्माण में कई अनियमितताएं पाईं। लिंटर की शटरिंग में गार्डर कम लगे थे।

UP Budaun News: नवनिर्मित कोल्ड स्टोरेज की शटरिंग ढहने से तीन मजदुर दबे, एक की मौत

 

UP Budaun News: साल 2023 में क्षेत्र में हुए हादसे में मरे थे 20 से अधिक लोगUP Budaun News: Shuttering of a cold storage facility under construction in Mahuari, Faizganj Behat police station area, collapses, killing one worker.

पहले भी साल 2023 में ओरछी चौराहे के पास कोल्ड स्टोरेज की निर्माणाधीन दीवार ढह गई। इस हादसे में 36 लोग दब गए। इनमें से 20 लोगों की जान चली गई। दो दबे मजदूरों को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया। घायलों को चंदौसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर को बुलाया गया। इस मामले की गहराई से जांच होगी। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। तीसरे मजदूर को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। – डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी बदायूं

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

 Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai