UP Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर के कुछमुछ गांव में मंगलवार को सगरू राम (75) की तीन बच्चों की मां से शादी करने के अगले ही दिन हुई मौत ब्रेन स्ट्रोक से होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सीवीए (कॉर्डियो वैस्कुलर एक्सीडेंट) बताया गया है।
UP TAK NEWS, Jaunpur: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में 75 साल की उम्र में एक बुजुर्ग ने 35 वर्ष की तीन बच्चों की मां से शादी रचाई, लेकिन सुहागरात उसके लिए आखिरी रात बन बन गई। बुजुर्ग की रात में तबीयत बिगड़ गई। और सुबह तड़के उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग दूल्हे की मौत गांव में चर्चा का विषय बन गई है। मामला गौरा बादशाहपुर थाना इलाके के कुछमुछ गांव का है। दरअसल कुछमुछ गांव में मंगलवार को सगरू राम (75) की तीन बच्चों की मां से शादी की थी, शादी के अगले दिन उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत ब्रेन स्ट्रोक से होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सीवीए (कॉर्डियो वैस्कुलर एक्सीडेंट) बताया गया है।
मौत की असल वजह जानने के लिए सगरू के भतीजे ने थाने में तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिवार के लोगों ने बुजुर्ग का बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया। सगरू राम (70) से कोई संतान नहीं थी।
UP Jaunpur News: मनभावती के तीन बच्चे
एक साल पहले पत्नी की मौत हो गई। भतीजा रवि दिल्ली में रहते हैं जबकि उनके पास जमीन और रुपये थे। सगरू ने रोटी और सेवा के लिए कुछ करीबियों के कहने पर दूसरी शादी मनभावती (35) के साथ की। मनभावती के पति की सात साल पहले चोट लगने के बाद ब्रेन की नस फट जाने के कारण मौत हो गई थी। उसकी दो बेटियां और एक बेटा हैं। उधर शादी के दूसरे दिन ही सगरू की मौत हो गई। हालांकि कोर्ट मैरिज के बाद मंदिर में हिंदू रीति – रिवाज से शादी किए जाने की जानकारी दी। उधर सगरू के भतीजे रवि ने दिल्ली से आकर बुधवार की सुबह 10 बजे गौराबादशाहपुर थाने में तहरीर दी।
UP Jaunpur News: डॉक्टरों के मुताबिक सगरू की मौत ब्रेन स्ट्रोक से हुई
इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डॉक्टरों के मुताबिक सगरू की मौत ब्रेन स्ट्रोक से हुई। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीवीए से मौत होने की बात कही गई है। पोस्टमार्टम के बाद रामघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
UP Jaunpur News: क्या था मामला
सोमवार को मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से सगरू राम ने मनभावती से शादी की थी। पत्नी के मुताबिक, रात में वह बेटी को लेकर अंदर सोने चली गई, जबकि सगरू राम दो बेटों के साथ बाहर सो गए। भोर में उनकी तबीयत खराब हो गई। उनकी गर्दन टेढ़ी हो गई थी। यह देख पड़ोसी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
UP Jaunpur News: शादी का वीडियो हो रहा वायरल
बुजुर्ग और तीन बच्चों की मां के साथ शादी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों मंदिर में शादी करते हैं। वीडियो में वे खुशी-खुशी शादी करते दिख रहे हैं। जयमाल डालते ही वे खुद ही ताली बजाने लगते हैं। इसके बाद पत्नी की मांग में सिंदूर भरते हैं। इसी बीच वीडियो बनाने वाले कुछ लोग कहते हैं कि सही से मांग नहीं भरी। इस पर वे काफी देर तक सिंदूर लगाते हैं। शादी की रस्म पूरी होने पर पत्नी उनके पैर छूती है तो वे उसे आशीर्वाद देते हैं।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










