UP News: मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान को मिली बम से उड़ाने की धमकी, फ्लाइट में 182 यात्री सवार थे, इमरजेंसी लैंडिंग की गई; अलर्ट

UP News: A Mumbai-Varanasi flight received a bomb threat, carrying 182 passengers. An emergency landing was made; alert issued.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UP News: फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी की सूचना जैसे ही प्रबंधन को मिली, सभी सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद आइसोलेशन में ले जाया गया।

Varanasi News: मुंबई से वाराणसी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को बीच उड़ान के दौरान बम की धमकी मिलने की सूचना है। इसके बाद वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि विमान की पूरी जांच कर ली गई है। कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। विमान को सुरक्षित घोषित किया गया है और अब एयरपोर्ट का संचालन सामान्य हो गया है। जानकारी के अनुसार, सूचना के बाद विमान की तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद उसे आइसोलेशन में भी ले जाया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि बम निरोधक दस्ते द्वारा विमान की विस्तृत जांच की जा रही है। अधिकारी धमकी के स्रोत की जांच शुरू कर चुके हैं।UP News: A Mumbai-Varanasi flight received a bomb threat, carrying 182 passengers. An emergency landing was made; alert issued.

मुंबई से वाराणसी पहुंचे एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान में बम की सूचना से हड़कंप मच गया था। यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। सीआईएसएफ के साथ स्थानीय पुलिस भी सर्च ऑपरेशन में शामिल रही। विमान में 182 यात्री सवार थे। वाराणसी जाने वाली हमारी एक उड़ान को सुरक्षा संबंधी धमकी मिली। प्रोटोकॉल के अनुसार, सरकार द्वारा नियुक्त बम खतरा आकलन समिति को तुरंत सूचित किया गया और सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय तुरंत शुरू किए गए। उड़ान सुरक्षित रूप से उतर गई और सभी यात्रियों को उतार लिया गया। सभी अनिवार्य सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को परिचालन के लिए छोड़ दिया जाएगा। – एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

 Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai