UP News: प्रचंड सर्दी के बीच, स्कूल खुलने के संबंध में शासन का नया आदेश आया है। आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूल पूरी तरह से बंद रहेंगे।

UP News: Amidst the intense cold wave, the government has issued a new order regarding school openings. All schools up to class eight will remain completely closed.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Winter School Closures: यूपी के लखनऊ में कक्षा आठ तक के स्कूल आठ जनवरी तक पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं। यह आदेश सभी बोर्डों पर लागू होगा।

यूपी में पड़ रही प्रचंड सर्दी के बीच शासन द्वारा स्कूलों के खोलने संबंधी आदेश आ गया है। लखनऊ के जिलाधिकारी ने आठ जनवरी तक प्री प्राइमरी से लेकर आठवीं तक के बच्चों के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश सभी तरह के बोर्ड के साथ सरकारी और निजी दोनों तरह के स्कूलों को लेकर है। हालांकि लखनऊ सहित पूरे प्रदेश के बेसिक स्कूल 14 जनवरी तक पूरी तरह से बंद हैं। यह आदेश निजी स्कूलों के लिए भी लागू होगा। बेसिक स्कूलों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश उनके शैक्षिक कैलेंडर में शामिल होता है।

UP News: माध्यमिक स्कूलों में नहीं बढ़ी छुट्टी

माध्यमिक स्कूलों में अवकाश नहीं बढ़ाया गया है। सीएम योगी द्वारा पांच जनवरी तक अवकाश की घोषणा की गई थी। अवकाश न बढ़ाए जाने का मतलब है कि माध्यमिक स्कूल छह जनवरी से खुल जाएंगे। हालांकि पूर्व में आए आदेश की वजह से यह स्कूल सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक खुले रहेंगे। पहले प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों का समय सुबह साढ़े नौ से शाम साढ़े तीन बजे तक था। सर्दी को देखते हुए इसे एक घंटा कम किया गया है।UP News: Amidst the intense cold wave, the government has issued a new order regarding school openings. All schools up to class eight will remain completely closed.

UP News: जिले स्तर पर होते हैं अवकाश

सर्दी या मौसम से संबंधित अवकाश विभिन्न प्रकार के होते हैं। एक प्रकार के अवकाश की घोषणा राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री द्वारा की जाती है। यह पूरे प्रदेश में सामान्य रूप से लागू होते हैं। दूसरे प्रकार का अवकाश उस जिले की स्थिति के अनुसार जिलाधिकारी, बीएसए और जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा निर्धारित किया जाता है। यह केवल उसी जिले में प्रभावी होता है। कक्षा नौ से 12 तक के स्कूलों के बंद होने से संबंधित अभी तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।UP News: Amidst the intense cold wave, the government has issued a new order regarding school openings. All schools up to class eight will remain completely closed.

UP News: प्रदेश में ठंड का प्रकोप बना हुआ है

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। सर्द पछुआ हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी पछुआ हवा के कारण गलन का असर तेज हो गया है। आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे रातें और ज्यादा सर्द होंगी।

माैसम विभाग की ओर से मंगलवार के लिए देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर और बलरामपुर जिलों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। तापमान की बात करें तो इटावा में सोमवार को प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बहराइच में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। कम तापमान और तेज हवा के चलते प्रदेश में ठंड का असर और तीखा महसूस किया जा रहा है।

UP News: कोहरा कुछ हद तक कम होगा

मौसम विभाग ने बताया है कि मंगलवार से हवा की सक्रियता बढ़ने के कारण कोहरे का प्रभाव कुछ हद तक कम होगा। इसी कारण अगले तीन दिनों तक प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, तराई और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना बनी हुई है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. अतुल कुमार सिंह ने कहा कि मंगलवार को इटावा में आंशिक शीतलहर जैसे हालात बनने की संभावना है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आसमान साफ रहने और धूप निकलने से दिन के समय ठंड से आंशिक राहत मिलेगी, लेकिन सुबह और शाम के समय गलन बनी रहेगी। यह स्थिति अगले चार से पांच दिनों तक बनी रह सकती है।

UP News: यूपी के इन जिलों में है घने कोहरे का येलो अलर्ट

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में घने कोहरे का येलो अलर्ट है।

नोट: इस आदेश या खबर की सत्यता की पुष्टि हम या हमारा यूपी तक न्यूज़ नहीं करता है, क्यूंकि इस खबर का सोर्स हमने अमर उजाला में प्रकाशित एक खबर से लिया है। चूँकि ये खबर यूपी में शासनादेश के आधार पर पहले ही अमर उजाला ने प्रकाशित की है

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे
UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai