UP News: यूपी के जनपद बहराइच में कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, नाव सवार 22 लोग लापता, खोज अभियान जारी

UP News: Boat capsizes in Kaudiyala River in Bahraich district of Uttar Pradesh, 22 people missing, search operation underway

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UP News: यूपी के जनपद बहराइच के कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, नाव पर सवार भरथापुर के ग्रामीण खैरटिया बाजार से खरीदारी करके लौट रहे थे। नाव में 26 ग्रामीण सवार थे, जिनमें से चार लोग तैर कर सुरक्षित निकल आए हैं, जबकि बाकी लोग अभी भी लापता हैं।UP News: Boat capsizes in Kaudiyala River in Bahraich district of Uttar Pradesh, 22 people missing, search operation underway

UP Tak News: बहराइच में कतर्नियाघाट के ट्रांस गेरुआ क्षेत्र में बुधवार देर शाम कौड़ियाला नदी में ग्रामीणों से भरी नाव डूब गई। नाव पर सवार भरथापुर के ग्रामीण खैरटिया बाजार से खरीदारी करके लौट रहे थे। नाव में 26 ग्रामीण सवार थे, जिनमें से चार लोग तैर कर सुरक्षित निकल आए हैं, जबकि बाकी अभी लापता हैं। भरथापुर गांव घने जंगल और नदी के पार स्थित होने के चलते यहां के लोग लखीमपुर खीरी जनपद के खैरटिया गांव से रोजमर्रा की खरीदारी और आवागमन नाव के जरिए करते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब 6 बजे गांव की ओर लौटते समय अचानक नदी में तेज बहाव के कारण नाव अनियंत्रित होकर पलट गई।UP News: Boat capsizes in Kaudiyala River in Bahraich district of Uttar Pradesh, 22 people missing, search operation underway

UP News: लापता लोगों की तलाश में सर्च ओपरेशन जारी

सुरक्षित बचे लोगों में लक्ष्मी नारायण के पुत्र विसेसर, रानी देवी के पति रामाधार, ज्योति के पिता आनंद कुमार और हरिमोहन के पुत्र रामकिशोर शामिल हैं। वहीं, नाव चालक मिहींलाल के पुत्र पुत्तीलाल सहित 22 लोग अभी भी लापता हैं। लापता व्यक्तियों में गांव के निवासी और कुछ मेहमान भी बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज के गेट खोले जाने से नदी में तेज बहाव बढ़ गया है, जो इस हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। स्थानीय लोग अपने स्तर पर भी तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन नदी का तेज बहाव और अंधेरा ग्रामीणों के लिए मुश्किल खड़ी कर रहा है। घटना की सूचना पाकर एसडीएम मिहींपुरवा रामदयाल और तहसीलदार तथा थानाध्यक्ष सुजौली प्रकाश चंद्र शर्मा घटनास्थल की ओर रवाना हुए हैं।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

 Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool