UP News: जौनपुर में सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में विधायक रमेशचंन्द्र मिश्र द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बदलापुर महोत्सव के पहले दिन शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में स्वस्ति वाचन व निकाह के कबूलनामें के बीच 774 जोड़े एक दूजे के हो गए। विवाह में 11 मुस्लिम जोड़ों का भी निकाह सम्पन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा 58 लगाए गए स्टालों से क्षेत्रवासियों ने आवश्यक जानकारी भी लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने कहा कि विवाह गृहस्थ जीवन की प्रथम सीढ़ी है। आज से आप सभी एक दूसरे के सुख दुख में साथ देते हुए अपने अपने माता पिता की सेवा करते हुए कर्तव्य पालन में जुट जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जो अपना कर्तव्य नहीं याद रखता, वह अपनी गरिमा को जल्दी ही खो देता है। उन्होंने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए आयोजक रमेश चंद्र मिश्र का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से सभी को सीखना चाहिए। विशिष्ट अतिथि मंत्री असीम अरुण ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जरूरतमंदों के लिए एक वरदान साबित हो रही है।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










