UP Bulandshahar News: बुलंदशहर के सिकंदराबाद के एक गांव में खेत में मृत पाई गई छह वर्षीय मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मासूम का मुंह तकिये से दबाया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर की तीसरी मंजिल से पीछे की ओर खेत में फेंक दिया गया था।
UP Bulandshahar News: बुलंदशहर के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के गांव में एक छह साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। दरिंदों ने बच्ची के शव को छत से फेंक दिया। इस वारदात में शामिल दोनों आरोपी उसी घर की ऊपरी मंजिल पर निवास करते थे। पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों, राजू और वीरू कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह पिछले दस महीने से गांव में किराए पर रह रहे हैं। शुक्रवार को वह ड्यूटी पर गए थे। घर पर उनकी पत्नी, बेटी और एक बेटा था। शाम छह बजे बच्ची घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, तो करीब दो घंटे बाद बच्ची का लहूलुहान शव मकान के पीछे खेत में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए मकान की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले युवकों के कमरे में पहुंची, जहां खून के धब्बे मिले। दोनों युवक फरार हो चुके थे। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी एक कॉलोनी में छिपे हुए हैं।
UP News: नशे में धुत थे आरोपी, बच्ची के शोर मचाने पर दबा दिया गला
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि बच्ची खेलते हुए छत पर आ गई थी। वहां दोनों आरोपी शराब पी रहे थे। वारदात के दौरान जब बच्ची ने शोर मचाया तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
UP News: गले की हड्डी टूटी मिली, शरीर पर मिले गहरे जख्म
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची के साथ बर्बरता की गई। उसके शरीर पर गहरे जख्म मिले हैं। दरिंदों ने शोर दबाने के लिए इतनी जोर से गला घोंटा कि उसके गले की हड्डी टूट गई। तीसरी मंजिल से फेंके जाने के कारण सिर व छाती पर गंभीर चोटें आई थीं। चेहरा क्षत-विक्षत हो गया।
UP News: नम आंखों से अंतिम विदाई
देर रात पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। शनिवार तड़के परिजन मासूम का शव लेकर फिरोजाबाद स्थित पैतृक गांव रवाना हो गए। पुलिस बल की मौजूदगी में शव को ले जाया गया। गांव में मासूम की मौत की खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
UP News: इलाके में भारी आक्रोश
इस जघन्य वारदात ने न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, बल्कि पूरे क्षेत्र में गहरा आक्रोश भी उत्पन्न किया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना ने गांव की छवि पर ऐसा दाग लगा दिया है, जिसे मिटाना आसान नहीं होगा। लोगों की मांग है कि अपराधियों को कठोर सजा दी जाए।
UP News: 10 महीने पहले सुनहरे भविष्य का सपना लेकर आए थे
पीड़ित पिता ने गले में आंसू भरकर बताया कि वह फिरोजाबाद के एक गांव से हैं। लगभग 10 महीने पहले बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सिकंदराबाद आए थे। वह यहां एक फैक्टरी में काम कर रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उनकी जिंदगी को बर्बाद कर दिया। उनकी बेटी पहली बार छत पर गई थी। यह भी नहीं पता कि आरोपी कौन हैं और वे कहां के निवासी हैं।
UP News: दो समुदायों से जुड़ा है मामला
मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण काफी बढ़ गया था। जिला अस्पताल के मोर्चरी के बाहर पीड़ित परिवार और अन्य लोग इकट्ठा होने लगे थे। पुलिस ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया और तत्परता से रात में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने साक्ष्यों को सुरक्षित कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी नमूने लिए हैं। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में पैरवी करेगी ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके। – दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी, बुलंदशहर
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










