UP Farrukhabad News: नाली का गन्दा पानी रोकने का मामला जनपद फर्रुखाबाद के गांव कॉधेमई, थाना नवावगंज से सामने आया है जहाँ पर कुछ दबंगों ने दबंगई दिखाते हुए पीड़ित के घर के आसपास से बहने वाली नाली का पानी रो दिया, जिससे पानी पीड़ित के घर की नीव में घुस रहा है। और शिकायती पत्र देने के बाद भी प्रशाशन नहीं मिला कोई आश्वासन
UP Farrukhabad News: फर्रुखाबाद के गांव कॉधेमई, थाना नवावगंज के निवासी सुरेश चन्द्र पुत्र स्व० रामादीन के पड़ोसी राजू पुत्र स्व० ब्रहम्मानन्द, पिन्की पत्नी राजू, दिव्या पुत्री राजू आदि ने जबरदस्ती 16 नवंबर 2025 समय रात्रि करीब 10 बजे पुरानी नाली बन्द कर दिया। जिसके कारण पीड़ित सुरेश के घर में पानी भरा हुआ है।
पीड़ित ने उन लोगों से कहा तो वह लोग एक राय होकर लड़ाई झगड़ा व गाली-गलौज व मारपीट करने पर अमादा हो गये। पीड़ित ने जब नाली बन्द देखी तो डायल 112 नम्बर पर पुलिस को काल किया पुलिस मौके पर आई उन्होने देखा नाली बन्द पाई नाली खुलवाने का प्रयास किया लेकिन नाली नहीं खुलवा पाये। उसके बाद 112 नम्बर पुलिस ने थाना नवावगंज को सूचना दी। तो थाने से पुलिस आयी उन्होने ने भी नाली खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन नाली खुलवा नहीं पाये। पुलिस द्वारा हमसे कहा गया। कि तुम एस०डी०एम० के पास जाओ आर्डर कराके लाओ तब हम नाली खुलवा पायेगें।
और वहीँ पीड़ित ने 17 नवंबर 2025 को एस०डी०एम० साहब को प्रार्थना पत्र दिया। एस०डी०एम० साहब ने थानाध्यक्ष नवावगंज को आदेशित किया जॉच कर विधिक कार्यवाही करे।
थानाध्यक्ष नवावगंज को आदेश की कापी दी तो थानाध्यक्ष नवाबगंज ने कोई कार्यवाही नहीं की न नाली खुलवाई। जॉच आख्या भेजी हमें नहीं मालूम थानाध्यक्ष द्वारा कहा गया कि उन्होने बन्द कर दी तुम उसको खोल दो। लेकिन थानाध्यक्ष को स्वयं मौके पर जाकर विधिक कार्यवाही करना चाहिए था। वह नहीं किया थानाध्यक्ष किसी नेता के प्रभाव के कारण विधिक कार्यवाही नहीं करना चाहते है।
थानाध्यक्ष ने एस०डी०एम० के आदेश को ठुकरा दिया है। अगर हम नाली खोल देते तो झगड़ा हो सकता था। या झगड़ा और भी बढ़ सकता था। इसलिए हमने कानून का सहारा लिया। और हमें उससे भी कोई समस्या हल नहीं मिला
UP News: प्रशाशन से जांच कर कार्यवाही करने उम्मीद
पीड़ित ने कहा की इस मामले में प्रशाशन से उपर्युक्त जांच कर संतोषजनक कार्यवाही की जानी चाहिए और हमारी बंद नाली को खोला जाना चाहिए जिससे की नाली का रुका हुआ पानी जमा न हो जिससे हमारी मकान की नीव को कोई नुकशान न हो।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










