UP News: यूपी के जौनपुर में 75 साल के बुजुर्ग ने तीन बच्चों की मां से रचाई शादी…सगरू राम की सुहागरात बनी आखिरी रात; सुबह होते ही मौत

UP News: In Jaunpur, Uttar Pradesh, a 75-year-old man married a mother of three...Sagroo Ram's wedding night turned into his last night; he died the next morning.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UP Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर के एक 75 वर्षीय बुजुर्ग ने तीन बच्चों की मां से विवाह रचाया। लेकिन शादी के ठीक अगले दिन सुबह उनकी मौत हो गई। सोमवार को दोनों ने मंदिर में हिंदू रस्मों के साथ शादी की थी।

UP News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां एक बुजुर्ग की सुहागरात पर मौत हो गई। उन्होंने एक दिन पहले ही तीन बच्चों की मां से विवाह किया था। खबरों के मुताबिक, गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव में बुजुर्ग ने सोमवार को तीन बच्चों वाली महिला से शादी की। अगले दिन मंगलवार सुबह उनकी सेहत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सगरू राम (75) ने लगभग 40 साल पूर्व बेलाव गांव की अनारी देवी से शादी की थी। दंपति के कोई बच्चे नहीं थे। एक साल पहले अनारी देवी की बीमारी से मौत हो गई। तब से सगरू अकेले जी रहे थे। ग्रामीण बताते हैं, उनके पास दो बीघा जमीन और घर था। दूसरी ओर, मनभावती (35) के पति की सात साल पूर्व बीमारी में मौत हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। इसी दौरान सगरू और मनभावती की मुलाकात हुई।

बात बढ़ने पर दोनों ने सोमवार को मंदिर में हिंदू रस्मों से शादी कर ली। पत्नी के अनुसार, रात को वह बेटी संग कमरे में सो गई। सगरू दो बेटों के साथ बाहर रहे। सुबह उनकी हालत खराब हो गई। गर्दन टेढ़ी पड़ गई। पड़ोसी तुरंत अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की। सगरू के भतीजे नौकरी के लिए दिल्ली में हैं। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने कहा, घटना की सूचना मिली है। जांच चल रही है।UP News: In Jaunpur, Uttar Pradesh, a 75-year-old man married a mother of three...Sagroo Ram's wedding night turned into his last night; he died the next morning.

UP News: शादी का वीडियो हो रहा वायरल

एक बुजुर्ग व्यक्ति की तीन बच्चों की मां से शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दोनों मंदिर में हंसते-मुस्कुराते रस्में निभाते नजर आ रहे हैं। जैसे ही जयमाला डालते हैं, वे खुद ही जोर-जोर से तालियां बजाने लगते हैं। फिर पति पत्नी की मांग में सिंदूर भरते हैं। उसी समय वीडियो शूट करने वाले कुछ लोग चिल्लाते हैं कि सिंदूर ठीक से नहीं भरा। इस पर वे लंबे समय तक सिंदूर लगाते रहते हैं। रस्में खत्म होने पर पत्नी उनके चरण स्पर्श करती है, तो वे उसे गले लगाकर आशीर्वाद देते हैं।

UP News: जौनपुर में बुजुर्ग ने तीन बच्चों की मां से रचाई शादी, सगरू राम की सुहागरात बनी आखिरी रात

 

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

 Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai