UP News: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर कोर्ट में आंसू बहाने लगे। उन्होंने कहा कि मेरी हत्या की एक सुनियोजित साजिश की जा रही है। यह गिरफ्तारी इस कारण हुई है ताकि उनके बेटे का इंटरव्यू प्रभावित हो सके।
Gorakhpur, UP Tak News: पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को बुधवार को तड़के लखनऊ पुलिस ने सीतापुर महोली बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें देवरिया के सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कोर्ट जाते समय अमिताभ ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि हत्या की सुनियोजित साजिश हो रही है। यह गिरफ्तारी इसलिए हुई है कि उनके बेटे का इंटरव्यू प्रभावित हो जाए। पूर्व आईपीएस ने बार-बार खुद को निर्दोष बता रहे थे। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कोर्ट जाते समय अमिताभ ठाकुर मीडिया से बात करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।
UP News: पूर्व IPS ने न्यायालय के सामने आठ पृष्ठों का अपना लिखित बयान पेश किया।
पुलिस के सूत्रों के अनुसार, अमिताभ ठाकुर से पहले देवरिया पुलिस ने एक घंटे तक पूछताछ की और फिर पुलिस लाइन में उनका मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद, दोपहर के समय कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच SIT के निरीक्षक सोबरन सिंह ने अमिताभ ठाकुर को दीवानी न्यायालय में सीजेएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पहुंचने पर अमिताभ ठाकुर ने अपने मुकदमे को खुद लड़ने की इच्छा व्यक्त की। इसके बाद, उन्होंने कोर्ट से 40 मिनट का समय मांगा। साथ ही, उन्होंने आठ पृष्ठों का अपना स्पष्टीकरण लिखकर प्रस्तुत किया। कोर्ट के सामने अपनी बात रखते समय वे भावुक हो गए और इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें आधी रात को बीच रास्ते से गिरफ्तार किया गया। जिस मामले में उन्हें आरोपी बनाया गया है, उसमें कोई वास्तविक अपराध हुआ ही नहीं। दो दशकों बाद केवल उन्हें प्रताड़ित करने के उद्देश्य से एक फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया।
UP News: नूतन ठाकुर ने बोला- देर रात सूचना प्राप्त हुई।
देवरिया कोर्ट में पेशी से पहले पत्नी नूतन ठाकुर ने फोन पर बताया कि कुछ देर पहले लखनऊ पुलिस ने उन्हें सूचना दी है कि अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें पूछताछ के लिए देवरिया ले जाया जा रहा है। नूतन ठाकुर ने पति के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पोस्ट भी शेयर की थी। नूतन ठाकुर का कहना है कि 26 साल पुराना मामला सामान्य सिविल विवाद का है।
UP News: अमिताभ ठाकुर 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
अमिताभ ठाकुर 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी पहली पोस्टिंग गोरखपुर में एसपी के रूप में हुई थी। अमिताभ की पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। 23 मार्च, 2021 को अमिताभ ठाकुर को जबरन रिटायर कर दिया गया था। इसके बाद, अमिताभ ठाकुर ने अपनी राजनीतिक पार्टी आजाद अधिकार सेना की स्थापना की और वह इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
धोखाधड़ी के मामले में आरोपी बनाए गए आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को बुधवार की तड़के लखनऊ पुलिस ने सीतापुर-महोली बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उन्हें देवरिया के कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 13 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार अमिताभ ठाकुर 1998 में देवरिया में बतौर एसपी तैनात हुए। आरोप है कि वर्ष 1999 में पत्नी नूतन ठाकुर के नाम पर औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉट अलॉट करा लिया। औद्योगिक प्लॉट बी-2 नूतन इंडस्ट्रीज के नाम पर था, जिसमें नूतन ठाकुर की जगह नूतन देवी नाम लिखा गया।
वहीं, पति अमिताभ ठाकुर की जगह अभिजात ठाकुर को दर्ज किया गया था। वर्ष 2003 में इस प्लॉट को शराब कारोबारी संजय सिंह को बेच दिया गया। मामले में संजय शर्मा ने सात नवंबर, 2025 को देवरिया कोतवाली में तहरीर देकर नूतन ठाकुर और अमिताभ ठाकुर पर धोखाधड़ी, जालसाजी और साजिश रचने का आरोप लगाया।
UP News: जानबूझकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया
अमिताभ ठाकुर ने सीजेएम मंजू कुमारी के कोर्ट में आठ पेज का अपना पक्ष पेश किया। इसमें उन्होंने जानबूझकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इस दौरान अमिताभ भावुक हो गए। मामले की सुनवाई 23 दिसंबर को होगी। इस मामले में अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर भी आरोपी हैं।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










