UP News: यूपी के कन्नौज जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी मां के अपमान का बदला लेते हुए एक निर्दोष बच्चे की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
Kannauj, UP Tak News: यूपी के जनपद कन्नौज से एक चौंकाने वाली खबर आई है। यहां तिर्वा क्षेत्र में प्रतिशोध की भावना से जल रहे युवक ने अपनी मां के अपमान का बदला लेने के लिए एक बच्चे के हाथ नाड़े से बांध दिए और मुर्गा काटने वाले चाकू से उसका गला काट दिया। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के बहसार गांव में शानू का 12 वर्षीय बेटा असद बुधवार की शाम को घर के बाहर खेल रहा था। गांव के 19 वर्षीय अरबाज ने उसे बेर खिलाने का लालच दिया और फिर उसे गांव से दो किलोमीटर दूर खेतों की ओर ले गया।
UP News: बच्चे का चाकू से गला रेता और काट दी नस
आरोपी युवक ने असद के हाथों को अंडरवियर के नाड़े से बांध दिया और मुर्गा काटने वाला चाकू निकालकर उसका गला रेत दिया। इसके साथ ही उसने कलाई की नस भी काट दी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। जब परिजनों ने असद की खोजबीन की, तो गांव के लोगों ने बताया कि वह अरबाज के साथ खेतों की ओर गया था। जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि असद खून से लथपथ पड़ा तड़प रहा था। घटनास्थल से बच्चे के परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए।
UP News: रास्ते में ही बच्चे ने तोड़ा दम
स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद परिवार वाले शव को लेकर गांव लौट आए। घटना की सूचना मिलते ही सीओ कुलवीर सिंह और कोतवाल संजय शुक्ला मौके पर पहुंचे और आरोपी अरबाज को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गए। सीओ ने बताया कि बाबा इसरार की शिकायत पर आरोपी अरबाज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और चाकू बरामद कर लिया गया है। घटनास्थल पर एक अंडर वियर भी मिला है, जिसके नाड़े से उसके हाथ बंधे हुए थे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।
UP News: मां के अपमान का लिया बदला…कोई गम नहीं
कोतवाली में पुलिस हिरासत में मौजूद हत्यारोपी अरबाज से जब पुलिस ने पूछताछ की, तो उसने बताया कि दो साल पहले असद के पिता शानू ने उसकी मां का अपमान करते हुए अभद्र टिप्पणी की थी। तभी से उसके मन में बदले की आग धधक रही थी। उसने बदला लेने की ठानी और शानू की हत्या की योजना बनाने लगा। बुधवार की शाम को शानू का बेटा असद उसे अकेला मिल गया, तो उसने बेर खिलाने का लालच दिया और गांव से बाहर ले जाकर हत्या कर दी। उसने बताया कि उसे कोई गम नहीं है। यदि शानू मिलता, तो उसकी भी हत्या कर देता।
UP News: मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है
घटना के संबंध में असद के दादा की तहरीर पर गुरुवार सुबह पुलिस ने घायल होने की रिपोर्ट दर्ज की थी। तिर्वा कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पहले घायल होने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था, लेकिन बच्चे की मौत के बाद मामला गंभीर हो गया।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |