UP News: रेड रोज़ ग्रुप ऑफ स्कूल्स मोहनलालगंज शाखा में आज दिनांक 22 नवम्बर 2025 को वार्षिकोत्सव रंगमंच को बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। रेड रोज़ स्कूल मोहनलालगंज शाखा के वार्षिकोत्सव रंगमंच ने दर्शकों का मन मोह लिया
इस वर्ष का विषय रंगमंच जीवन का मंच आत्मा की पवित्रता और अभिव्यक्ति की शक्ति को उजागर करता है जिसने पूरे कार्यक्रम की भावना को सार्थक बना दिया।
इस वर्ष का विषय रंगमंच जीवन का मंच आत्मा की पवित्रता और अभिव्यक्ति की शक्ति को उजागर करता है जिसने पूरे कार्यक्रम की भावना को सार्थक बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ जो अज्ञानता पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय श्री ओम प्रकाश शुक्ल ब्लॉक प्रमुख मोहनलालगंज संस्थापक श्री आर. सी. मिश्रा प्रबन्ध निदेशक डॉ. प्रशान्त कुमार मिश्रा अध्यक्षा श्रीमती स्मिता मिश्रा तथा सभी शाखाओं के प्राचार्यगण उपस्थित रहे। फेलिसिटेशन सेरेमनी में मुख्य अतिथि तथा प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने उत्कृष्ट छात्रों के अभिभावकों को सम्मानित किया। उनके प्रेरक उद्बोधन ने छात्रों को जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने की प्रेरणा दी।
प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में समग्र शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञानार्जन नहीं बल्कि संस्कार और चरित्र निर्माण भी है।
रेड रोज स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना से हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने भगवान गणेश और माँ सरस्वती से ज्ञान विवेक एवं सफलता की प्रार्थना की। इसके पश्चात प्रस्तुत किया गयास्वागत गीतसभी के मन को आनंदित कर गया।
और बाद की प्रस्तुतियों में पानी बरसा छम छम छम ब्राज़ील ऑपरेशन सिन्दूर और महंगाई जैसे कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। प्रत्येक प्रस्तुति ने कला सृजनात्मकता और सामाजिक जागरूकता का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गानके साथ हुआ जिससे वातावरण देशभक्ति और गर्व की भावना से ओतप्रोत हो गया। वार्षिकोत्सव रंगमंच विद्यालय की उत्कृष्टता संस्कार और विद्यार्थियों की असीम प्रतिभा का सजीव उदाहरण रहा।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










