UP News: नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के किनारे सेक्टर-82 कट के पास एक महिला का सिर और हाथ कटा शव मिलने के मामले में पुलिस ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। 192 घंटे से अधिक समय तक पुलिस का ऑपरेशन-82 जारी रहा। बच्चों ने जब पैर के बिछुए को पहचाना, तब आरोपी का सुराग मिला। आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपनी प्रेमिका की हत्या की पूरी कहानी बताई।
नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के किनारे सेक्टर-82 कट के पास एक महिला का सिर और हाथ कटा शव मिलने के बाद पुलिस उसकी पहचान में उलझी रही। इसके बाद सेक्टर-49 थाने से एक मुखबिर की कॉल ने जांच को दिशा दी। महिला के बच्चों ने बिछुआ से पहचान की, जिसके बाद कानून के हाथ आरोपी तक पहुंचे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सेक्टर-49 के थाना प्रभारी ने एसीपी-1 प्रवीण सिंह को रात में फोन करके बताया कि एक महिला के लापता होने की सूचना है, लेकिन इसकी शिकायत दर्ज नहीं हुई है। टीम महिला के घर पहुंची। वहां यह पता चला कि प्रीति लापता है और उसके दोनों बच्चे घर पर नहीं थे। आस-पड़ोस के लोगों से पुलिस को जानकारी मिली कि प्रीति की नजदीकी मोनू सिंह से है। पुलिस मोनू के घर पहुंची। यहां पुलिस के पहुंचने के बाद प्रीति और मोनू के रिश्ते की कड़ी जुड़ चुकी थी।
बाद में बच्चे सामने आए। प्रीति के बच्चों ने बताया कि उनकी मां बृहस्पतिवार से लापता है। इससे जांच फिर उलझी लेकिन मोनू नहीं मिला इससे संदेह बरकरार रहा। बरौला गांव के सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने खंगाले जिसमें प्रीति के बुधवार शाम के बाद नहीं लौटने की जानकारी मिली। इसके बाद फिर मोनू पकड़ा गया। मोनू ने पहले यह बताया कि वह मैगी खिलाने के लिए सेक्टर 100 के पास लेकर गया था। इसके बाद जानकारी नहीं है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में उस बस को तलाशा जो मोनू चलाता है। पुलिस को यह बस सेक्टर-100, 104, 98 और जहां पर शव मिला उस सड़क से जाती हुई दिखी।
UP News: हत्या के मामले में मोनू ने कबूल कर लिया जुर्म
इसके बाद अन्य स्थानों की सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त हुई। इस प्रकार पुलिस को कई उत्तर मिल गए थे। पुलिस के अनुसार, इसके बाद पूछताछ के दौरान मोनू टूट गया और उसने अपराध स्वीकार कर लिया।
UP News: मोनू ने सेक्टर-105 में रोकी थी बस
पुलिस के अनुसार, आरोपी मोनू ने सेक्टर-105 में बस रोकने के संबंध में जानकारी दी है कि उसने सेक्टर-100 के पास से एक पराठा और महिला के लिए मैगी बनवाई थी। यह खाने के लिए ही बस सेक्टर-105 में रोकी गई थी। वहां प्रीति ने मैगी का सेवन भी नहीं किया और साथ रहने का दबाव बनाने के लिए झगड़ा करने लगी। डीसीपी ने बताया कि मोनू अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रीति के पास रहने के लिए तैयार नहीं था। ऐसा न करने पर प्रीति उसकी बेटियों का चाल-चलन बिगाड़ने की धमकी देती थी। इससे आरोपी काफी परेशान हो रहा था। गड़ासा, जिससे सिर और हाथ काटे गए, उसे प्रीति के घर से कुछ दिन पहले चोरी से लाया गया था। यह गड़ासा मछली और मुर्गा काटने वाला था, जिसकी वजह से धार तेज थी।
UP News: मोनू ने हत्या के बाद लौटने पर महिला के बच्चों को बहकाया
डीसीपी ने जानकारी दी कि मोनू ने हत्या करने के बाद शव को दो स्थानों पर फेंकने के बाद देर रात गाजियाबाद लौट आया। इसके बाद वह सबसे पहले प्रीति के घर गया। उसने प्रीति के दो बच्चों, जो 14 और 12 साल के हैं, को अपने घर ले गया। बच्चों से कहा कि अगर कोई पूछे कि उनकी मां कहां हैं, तो बताना कि वह कहीं गई हैं। जब दिन पूछा जाए, तो यह बताना कि वह बृहस्पतिवार की शाम को गई थीं। यही जवाब बच्चों ने पुलिस को भी दिया था। मोनू ने बच्चों को पुलिस के पास जाने से रोका हुआ था। इसके बाद मोनू बरौला में अलग-अलग स्थानों पर छिपा रहा। 
हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए 192 घंटे चला ऑपरेशन-82
नोएडा जोन की पुलिस इस खुलासे के लिए लगाई गई थी। एसीपी प्रवीण सिंह ने ऑपरेशन-82 से व्हॉट्सएप ग्रुप बनाया था। इसमें डीसीपी, एडीसीपी निर्देश जारी करने के साथ सामने आने वाले तथ्यों की निगरानी कर रहे थे। टीम में तीन एसीपी व 59 सब-इंस्पेक्टर व 50 से पुलिसकर्मी शामिल थे।
गाजियाबाद से लौटने के बाद बस को चार बार धोया गया था, फॉरेंसिक टीम ने खून की तलाश की।
पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद में शव फेंकने के बाद मोनू बस लेकर सेक्टर-49 बरौला पहुंचा। जहां वह बस खड़ी करता था, वहीं पर उसने चार बार बस को धोया। फिर भी, जब पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लिया, तो उसकी जांच फॉरेंसिक टीम द्वारा कराई गई। डीसीपी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को मानव रक्त के अंश मिले हैं। 
कब क्या हुआ
- 5 नवंबर
दोपहर 3:30-3:40 बजे
मोनू ने महिला को सेक्टर-49 में बुलाया। बस से दोनों साथ निकले। - शाम 6:30 बजे
सेक्टर-100 के पास में सड़क किनारे दुकान से आलू का पराठा और मैगी बनवाया। - शाम 6:58 बजे
बस सेक्टर-98 चौराहे से बाएं सेक्टर-105 की तरफ मुड़ी। पेट्रोल पंप के पहले बाएं मुड़ी। बस रोक आरोपी पराठा खाने लगा और महिला को मैगी दी। दोनों के बीच झगड़ा शुरू। - शाम 7:30 बजे
सेक्टर-105 में आरोपी ने महिला की बस के अंदर रखे गड़ासे से झटके से गला काट कर हत्या की। - रात 8:00 बजे
धड़ सेक्टर-82 कट के सामने नाले में फेंका और बस वापस उसी रूट पर ली। लाइट बंद कर डिपर जलाते हुए ले गया। - रात 10:00 बजे
गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार क्षेत्र में पहुंचा। सिर और हाथ पर कई बार टायर चढ़ाकर कुचला। रेलवे लाइन पर फेंका।
रात 12.00 बजे: वापस सेक्टर-49 बस लेकर आरोपी लौटा। रात में कई बार बस धुली।
नोट: पुलिस से प्राप्त सूचना के आधार पर
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











