UP News: समाजवादी पार्टी नेता आजम खाँ के जेल से रिहा होने के बाद बुधवार को समर्थकों से मिले। उन्होंने मीडिया से भी बात की। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का उन्होंने धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा जो नेता उनसे मिलने नहीं आए, उनसे कोई शिकायत नहीं है।
UP News: समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री आजम खां ने बुधवार दोपहर जेल से रिहा होने के बाद पहली बार घर से कदम बाहर रखा। बाहर आते ही उन्होंने समर्थकों से हाथ मिलाया। फिर पत्रकारों से बात की। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का धन्यवाद दिया। पांच साल की जेल को उन्होंने बहुत कठिन बताया। आजम खां बोले कि अखिलेश बड़े नेता हैं। उन्होंने मेरे बारे में बोलकर मेरा मनोबल बढ़ाया। मैं उनका आभारी हूं। उन्होंने आगे कहा कि पांच साल जेल में रहने से जीवन पूरी तरह बदल गया है। यहां तक कि अब में मोबाइल तक चलाना भी भूल चुका हूं।
सपा नेता आजम खाँ ने स्पष्ट किया कि जेल में जो नेता उनसे न मिले, उनसे कोई रोष नहीं है। मैं चाहता हूं वे सुखी और समृद्ध रहें। लेकिन व्यंग्य से बोले कि जो पहले मुझे नहीं जानते थे, अब मुकदमों के कारण मुझे जान गए हैं। बसपा में जाने की बात पर उन्होंने कहा कि चरित्र वाले व्यक्ति हैं। इसलिए अब ऐसा सवाल ही उठता नहीं। मुरादाबाद के पूर्व सांसद एचटी हसन के बारे में बोले कि जब अपने व्यक्ति को टिकट न दिला सका, तो किसी और का कैसे दिला सकता हूं। जेल के पांच साल बिताने के बाद आजम खां ने इशारा किया कि जीवन अब पुराना नहीं रहा। जेल ने मुझे पूरी तरह बदल दिया। अब नई सोच के साथ आगे बढ़ूंगा।
UP News: शत्रु संपत्ति मामले में एक को होगी सुनवाई
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां पर दर्ज शत्रु संपत्ति मामले में बुधवार को गवाह न पहुंचने से सुनवाई स्थगित हो गई थी। लेकिन अब यह सुनवाई 01 अक्टूबर 2025 को होगी। शत्रु संपत्ति का केस 2019 में अजीमनगर थाने पर दर्ज किया गया था। लखनऊ के रहने वाले अल्लामा जमीर नकवी ने यह शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना था। कि लखनऊ के इमामुद्दीन कुरैशी विभाजन के वक्त पाकिस्तान चले गए थे। सरकार ने उनकी संपत्ति को शत्रु संपत्ति घोषित कर दिया। राजस्व रिकॉर्ड में रामपुर में भी उनकी संपत्ति दिखाई गई। वह लखनऊ के निवासी थे। फिर रामपुर में उनके नाम पर संपत्ति कैसे राजस्व किताब में दर्ज हुई?
आजम खां पर आरोप है कि उन्होंने परिवार, वक्फ अधिकारियों और कर्मचारियों की सांठ-गांठ से इस संपत्ति को जौहर यूनिवर्सिटी में डालने के लिए फर्जीवाड़ा किया। इस केस में आजम खां के अलावा उनकी पत्नी, पूर्व सांसद डॉ. तजीन फात्मा और अन्य लोग आरोपी हैं। सुनवाई होनी थी, लेकिन गवाह न आने से मामला टल गया।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










