‘Yadav Ji Ki Love Story’ पर सागर में भी हलचल, यादव समाज ने चेतावनी दी… यदि टॉकीज में फिल्म प्रदर्शित हुई तो होगा तीव्र विरोध

'Yadav Ji Ki Love Story' sparks uproar in Sagar, Yadav community warns of intense protests if film is screened in theatres

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Yadav Ji Ki Love Story: सागर में ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म के रिलीज से पहले यादव समाज ने विरोध प्रकट किया, जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की और उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी। जानें समाज ने क्या कहा…

Sager News, UP Tak News: 27 फरवरी को ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन, फिल्म के रिलीज होने से पहले ही विरोध शुरू हो चुका है। सागर में यादव समाज ने जिला प्रशासन और सिनेमा घरों के मालिकों को चेतावनी दी है कि यदि जिले में इस फिल्म का प्रदर्शन किया गया, तो टॉकीज में तोड़फोड़ और अन्य उग्र प्रदर्शनों की जिम्मेदारी आपकी होगी। इस संबंध में यादव समाज ने जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा है।

समाज के सदस्यों का कहना है कि जो लोग फिल्म बनाना चाहते हैं, उन्हें यादव समाज के संघर्ष और संसद तक के इतिहास पर फिल्म बनानी चाहिए, अपमानित करने का कार्य नहीं करना चाहिए। सागर की यादव महासभा ने जिला प्रशासन को एक शिकायती ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें फिल्म पर बैन लगाने और सागर के सिनेमा घरों में इसे रिलीज न करने की प्रमुख मांगें उठाई गई हैं।'Yadav Ji Ki Love Story' sparks uproar in Sagar, Yadav community warns of intense protests if film is screened in theatres

Yadav Ji Ki Love Story: यादव समाज का इतिहास बताएं, अपमानित न करें…

यादव महासभा के जिला अध्यक्ष शिव शंकर गुड्डू यादव ने कहा कि ओम ठकुरानी प्रोडक्शन द्वारा एक फिल्म बनाई गई है, जिसका शीर्षक ‘यादव जी की लव स्टोरी’ है। इस फिल्म में एक यादव समाज की लड़की को एक अन्य जाति के लड़के के साथ अनुचित स्थिति में दर्शाया गया है, जिसका हम विरोध करते हैं। यादव समाज हमेशा राष्ट्र निर्माण में समरसता पर विश्वास करता है। सन 1857 के संग्राम से लेकर, हमने हमेशा समरसता का संदेश दिया है। इस फिल्म के कारण हमारी भावनाएं आहत हुई हैं। चेतावनी दी गई है कि यदि सागर में यह फिल्म प्रदर्शित की गई, तो हम टॉकीज में उग्र प्रदर्शन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी सागर जिला प्रशासन और मध्य प्रदेश सरकार की होगी।

Yadav Ji Ki Love Story: फिल्म में यादव समाज को किया गया है टारगेट

बब्बू यादव ने कहा कि इस फिल्म के कारण समाज को निशाना बनाया गया है। मैं निर्माता से निवेदन करता हूं कि यदि उन्हें फिल्म बनानी है, तो यादव समाज के इतिहास पर आधारित फिल्म बनाएं। यह फिल्म समाज को विभाजित करने का कार्य कर रही है। जितेंद्र रोहन का कहना है कि जो फिल्म रिलीज हो रही है, उससे पूरा यादव समाज दुखी हो रहा है। यदि शहर में फिल्म रिलीज होती है, तो निश्चित रूप से टॉकीज में तोड़फोड़ होगी। वीरेंद्र यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का चरित्र सही तरीके से प्रस्तुत करें और कोई नौटंकी न करें, अन्यथा उनके साथ गलत व्यवहार के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। अनुज यादव ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

‘Yadav Ji Ki Love Story’ sparks uproar in Sagar

 

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे।

 

UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai