A CNG bus caught fire while driving on the road in Noida. The flames were intense, but the driver and two other people managed to escape by jumping out.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्रेटर नोएडा में एक सीएनजी बस में अचानक आग लग गई, जिससे चालक समेत तीन लोगों ने कूदकर जान बचाई. आग को नियंत्रित करने के लिए दो दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन बस फिर सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराई. आग ने कुछ मिनटों में पूरे बस को घेर लिया।.

यूपी तक न्यूज़ – ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर एक स्थित एटीएस सोसायटी के समीप एक सीएनजी बस में आग लग गई। बस चालक समेत तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

आज, बृहस्पतिवार को, दोपहर में नॉएडा में एक निजी बस बिसरख हनुमान मंदिर से राइज चौक की ओर जा रही थी। जैसे ही बस एटीएस सोसायटी के पास पहुंची, अचानक धुआं निकलने लगा। उस समय बस में केवल तीन लोग और चालक थे। धुआं देखकर चालक और तीनों लोग तुरंत नीचे कूद गए।

चलती CNG बस सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई

इस दौरान बस सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। चंद मिनटों में आग ने अचानक पूरे बस को अपने चपेट में ले लिया। सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि निजी बस एक फैक्ट्री में लगी है। जो नोएडा की तरफ जा रही थी। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर जल्द से काबू पाया जा सका । बस में सवार तीनों लोग सुरक्षित है।

इसे भी पढ़ें → Digital Economy : भारत अब 2028 तक एक ट्रिलियन डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था बनेगा; इंटरनेट के क्षेत्र में 4जी व 5जी से होगा फायदा

UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai