Diwali 2025: छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली मनाना किस दिन रहेगा उत्तम? जानें ज्योतिर्विद से

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Diwali 2025: इस बार छोटी दिवाली और दिवाली की तारीख को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। यदि आप भी यह जानना चाहते हैं कि आखिर छोटी दिवाली और दिवाली कब मनाना सबसे अच्छा रहेगा, तो पंडित जी से जानकारी प्राप्त करें।

Diwali 2025: दीवाली क्यों मनाई जाती है

दीवाली (दीपावली) मुख्य रूप से अच्छाई पर बुराई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है, जिसे भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या वापसी की खुशी में मनाया जाता है।

Diwali 2025: Which day is best to celebrate Chhoti Diwali and Badi Diwali? Learn from an astrologer.

Diwali 2025: दीवाली मनाने के प्रमुख कारण

पौराणिक मान्यता है कि जब श्रीराम रावण को हराकर अयोध्या लौटे थे तब अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया और यही परंपरा आगे चलकर ‘दीपावली’ के रूप में प्रचलित हो गई। एक अन्य मान्यता के अनुसार इसी दिन समुद्र मंथन से माता लक्ष्मी प्रकट हुई थीं, इसलिए धन की देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। भगवान कृष्ण ने नरकासुर का वध किया था, यह भी एक प्रमुख कथा है जिससे जुड़कर दिवाली मनाई जाती है।

Diwali Kab Hai 2025: हिंदू धर्म में दिवाली का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली मनाई जाती है। छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी, रूप चतुर्दशी या रूप चौदस के नाम से जाना जाता है। दिवाली का त्योहार कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। जिसे बड़ी दिवाली या दीपावली के नाम से जाना जाता है। दिवाली के दिन प्रदोष काल में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी के पूजन का विधान है। मान्यता है कि दिवाली पर गणेश-लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है। इस साल छोटी दिवाली और दिवाली की तारीख को लेकर लोगों के बीच कंफ्यूजन की स्थिति है। जानें ज्योतिषाचार्य नरेंद्र उपाध्याय से इस बार छोटी दीवाली और दिवाली किस दिन मनाना उत्तम रहेगा।Diwali 2025: Which day is best to celebrate Chhoti Diwali and Badi Diwali? Learn from an astrologer.

छोटी दीवाली कब है 2025: पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, दिवाली से ठीक एक दिन पहले छोटी दिवाली मनाई जाती है। छोटी दिवाली का पर्व चतुर्दशी तिथि को मनाना उत्तम माना गया है। इस बार उदयातिथि में चतुर्दशी 19 अक्टूबर को मान्य है। इस तरह से छोटी दिवाली 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षस का वध किया था। छोटी दिवाली के दिन लोग यम के लिए दीपदान भी करते हैं। इस दिन हनुमान जी की पूजा भी अत्यंत शुभ व फलदायी मानी जाती है।

छोटी दिवाली पूजा का मुहूर्त: पंचांग के अनुसार, नरक चतुर्दशी 19 अक्टूबर 2025, रविवार को दोपहर 01 बजकर 51 मिनट से प्रारंभ होगी, और इसका समापन अगले दिन 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को दोपहर 03 बजकर 44 मिनट पर होगा।

दिवाली 2025 कब है: पंडित जी के अनुसार, जिस अमावस्या तिथि में प्रदोष काल, निशीथ काल व महा निशीथ काल विद्यमान होता है, वह तिथि ही दिवाली पूजन के लिए उपयुक्त मानी गई है। इस बार 20 अक्टूबर को यह शुभ संयोग मिल रहा है। दिवाली पूजन के लिए प्रदोष काल अत्यंत शुभ माना गया है। अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर 2025 को दोपहर 03:44 बजे से अगले दिन 21 अक्टूबर 2025 शाम को 05:54 बजे तक रहेगी।Diwali 2025: Which day is best to celebrate Chhoti Diwali and Badi Diwali? Learn from an astrologer.

दिवाली गणेश-लक्ष्मी पूजा मुहूर्त 2025: दिवाली के दिन गणेश-लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 07 बजकर 08 मिनट से रात 08 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। पूजन की कुल अवधि 01 घंटा 11 मिनट है।

प्रदोष काल – 05:46 पी एम से 08:18 PM
वृषभ काल – 07:08 पी एम से 09:03 PM

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

 Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool