UP News: सीने पर बैठे देवर ने हाथ पकड़ा…पति ने हंसिये से ‘प्यार’ का गला काट डाला; इस नए जमाने की बहू को इसीलिए मारा

UP News: Brother-in-law sat on her chest and held her hands...Husband slit 'love's' throat with a sickle; This is why this modern daughter-in-law was killed

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UP News: बरेली में प्रेम विवाह का एक दुखद अंत सामने आया है। भाई की साली से विवाह कर पत्नी बनाया, अब उस पर हत्या का आरोप लगा है। हवालात से लंगड़ाते हुए बाहर आए पति ने हत्या का कारण बताया। इस मामले में सास-ससुर और चचिया ससुर को भी जेल भेजा गया है।

Bareilly,UP Tak News: बरेली के नवाबगंज में अनीता हत्याकांड से संबंधित एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने शनिवार को पति अनिल, देवर सचिन, सास भगवानदेई, ससुर जमुना प्रसाद और चचिया ससुर महेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इनमें पति और देवर पर हत्या का आरोप है, जबकि बाकी पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। मुख्य आरोपी अनिल हवालात से लंगड़ाते हुए बाहर आया। पांचों आरोपियों के चेहरों पर खौफ का साया था। जमुना प्रसाद ने कहा कि बहू की करतूतों ने हमारे परिवार को बर्बाद कर दिया है। भगवानदेई की आंखों में आंसू थे।UP News: Brother-in-law sat on her chest and held her hands...Husband slit 'love's' throat with a sickle; This is why this modern daughter-in-law was killed

सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल की स्थिति, मोबाइल की कॉल डिटेल, स्थानीय लोगों से पूछताछ आदि के आधार पर पुलिस ने पूरे परिवार को आरोपी माना है। इनमें मुख्य आरोपी अनिल है, जिसने हंसिये से अनीता का गला रेतकर हत्या की। चूंकि अनीता स्वस्थ थी और अकेले हत्या करना संभव नहीं था, इसलिए अनिल ने अपने भाई सचिन की मदद ली। सचिन ने उसके हाथ पकड़कर सीने पर बैठ गया। तब अनिल ने इस वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार सुबह दस बजे हत्या करने के बाद दोनों भाई ताला लगाकर घर से चुपचाप निकल गए और शाम ढलने के बाद लौटे।

UP News: समझाने की बजाय परिजनों ने खींच लिए थे हाथ

थाना प्रभारी अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अनीता के सास, ससुर व चचिया ससुर घटनास्थल से काफी दूर गांव में थे। उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी, लेकिन उनके तानों की वजह से भी अनिल और अनीता का परिवार बर्बाद हुआ। इसलिए उन्हें दहेज उत्पीड़न का आरोपी बनाया गया। अनिल ने पुलिस को बताया कि उनके विवाद को शांत कराने की कोशिश न तो उसके घरवालों ने की, न ही ससुरालवालों ने। उसके घरवाले इस बात से नाराज थे कि बेटे ने उनकी मर्जी से शादी क्यों नहीं की? वहीं, ससुरालवाले अनीता की जिद से हुई शादी को लेकर दूरी बनाए रखते थे।UP News: Brother-in-law sat on her chest and held her hands...Husband slit 'love's' throat with a sickle; This is why this modern daughter-in-law was killed

UP News: रोज की चिकचिक बनी हत्या की असल वजह

सीओ ने बताया कि अनिल का फुफेरे भाई की साली अनीता के साथ प्रेम संबंध था। जब दोनों ने जिद की, तो परिवार वालों ने उनकी शादी करवा दी। इस विवाह में अनीता का परिवार केवल दिखावे के लिए शामिल हुआ। दूसरी ओर, नई पीढ़ी की बहू अनीता सास-ससुर के साथ रहने और नियमों का पालन करने के लिए तैयार नहीं थी। इसलिए अनिल ने उसे अपनी मेहनत की कमाई से कॉलोनी में बनाए गए घर में ले आया। यहां उसने अपने भाई सचिन को भी रखा। सीओ ने बताया कि शादी के बाद खर्चे बढ़ गए थे, और अनिल का खनन का काम भी मंदा चल रहा था। उसके सात पार्टनर में से केवल पांच ही बचे थे। विवाह से पहले उसका एक प्रेम प्रसंग था, जिसकी जानकारी उसने मजाक में अनीता को पहले ही दे दी थी। जब अनिल काम के सिलसिले में बाहर रहता, तो अनीता उस पर शक करती थी। कुछ समय बाद, अनिल भी अनीता पर शक करने लगा। जब भी दोनों आमने-सामने आते, अक्सर झगड़ा हो जाता था। अनिल ने पुलिस को बताया कि वह बहुत तनाव में था।UP News: Brother-in-law sat on her chest and held her hands...Husband slit 'love's' throat with a sickle; This is why this modern daughter-in-law was killed

UP News: ये था पूरा घटनाक्रम

बरेली-पीलीभीत हाईवे पर स्थित ओम सिटी में मंगलवार शाम को घर का ताला तोड़कर अनीता का शव निकाला गया था। पास में पड़े हंसिये से उसका गला काटा गया था। अनिल ने पुलिस को बताया कि वह अनीता और उसका परिवार कमुआ गांव के पुश्तैनी घर में रहता है। डेढ़ साल पहले उसका विवाह मोहल्ला बालाजी पुरम निवासी अनीता से हुआ था। सुबह दोनों भाई नाश्ता करके काम पर चले गए थे। जब लौटे तो देखा कि दरवाजे पर ताला लगा हुआ है। वह सोच रहे थे कि अनीता पड़ोस में गई होगी। जबकि कोई उसकी हत्या करके भाग गया।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

 Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें