Bihar Elections: कोर्ट में उपस्थित हुए बाहुबली अनंत सिंह, दुलारचंद के पोते ने कहा- हमें न्याय नहीं मिला है

Bihar Elections: Bahubali Anant Singh appeared in court, Dularchand's grandson said, "We have not received justice."

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bihar Elections: दुलारचंद यादव हत्या मामले में अनंत सिंह की गिरफ्तारी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मामले पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने भी सख्त प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग हिंसा को सहन नहीं कर सकता। आइए जानते हैं इस मामले में किसने क्या कहा है?

Bihar Elections: मोकामा विधानसभा में जनसुराज के प्रत्याशी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में जनता दल यूनाईटेड के प्रत्याशी अनंत सिंह को गिरफ्तार कर पटना में रखा गया है। रविवार सुबह से दोपहर 12 बजे तक पटना एसएसपी ऑफिस के रंगदारी सेल में उनसे पूछताछ की गई। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें सेल में रखा गया है। यहां से उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। पटना पुलिस उन्हें रिमांड पर नहीं लेगी। कोर्ट से सीधे उन्हें बेऊर जेल भेजा जाएगा। वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोकामा मर्डर केस पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग के लिए न कोई पक्ष है और न कोई विपक्ष। चुनाव आयोग यह स्पष्ट करना चाहता है कि हिंसा की कोई भी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। माहौल खराब करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।Bihar Elections: Bahubali Anant Singh appeared in court, Dularchand's grandson said, "We have not received justice."

इधर, डीजीपी विनय कुमार ने कहा, “एसएसपी पटना ने प्रेस ब्रीफिंग में स्पष्ट किया है कि गिरफ्तारियां कैसे की गईं। यह पूरी तरह जांच का विषय है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किसकी क्या मंशा थी। इस घटना में दुलारचंद यादव की मौत हुई थी। वहां दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी। दोनों पक्षों के वाहन सवार समर्थकों के बीच टकराव हुआ और पथराव भी किया गया। इन सभी घटनाओं के संबंध में मामले दर्ज किए गए हैं, और अब तक 80 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें यह हत्या मामला भी शामिल है। जो लोग इन घटनाओं में शामिल पाए जा रहे हैं, उन्हें सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया जा रहा है। अभी तक हथियार बरामद नहीं हुआ है। उसे बरामद करने के प्रयास जारी हैं। सबसे पहले यह स्थापित किया जा रहा है कि गोली किसने चलाई। हथियार बरामद होने के बाद फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी।

Bihar Elections: ‘मुझे और मेरे परिवार को न्याय दिलाया जाए’

दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर दुलारचंद यादव के पोते नीरज यादव ने कहा कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन बाकी चार आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। अनंत सिंह ‘सरदार’ हैं और उनके चार ‘चेला’ आज़ाद हैं। वे मेरी जान के लिए खतरा बने हुए हैं। इस मामले के पीछे साज़िश है और इसमें कई लोग शामिल हैं। मेरी मांग है कि बाकी चारों आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। मैं चाहता हूं कि अनंत सिंह को फांसी की सज़ा दी जाए। मुझे लगता है कि इस मामले में सरकार की भी भूमिका है। सिर्फ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बाकी चार लोगों की गिरफ्तारी छह नवंबर के बाद की जाएगी। मैं सभी से निवेदन करता हूं कि मुझे और मेरे परिवार को न्याय दिलाया जाए। मेरा फिलहाल कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है, मैं सिर्फ न्याय चाहता हूं।

Bihar Elections: जाने, किस नेता ने क्या-क्या बातें कहीं

इधर, अनंत सिंह राजद नेता तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई व जन शक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह गिरफ्तारी तो होनी ही थी। तेज प्रताप ने कहा कि जिस व्यक्ति पर आपराधिक मामले दर्ज हों, उसकी गिरफ्तारी तो निश्चित रूप से होगी ही। वहीं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार की क़ानून व्यवस्था सबके लिए समान है। दोषियों पर कार्रवाई हो रही है और पुलिस प्रशासन अपना काम सही ढंग से कर रहा है।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

 Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool