MP News: मध्य प्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ कस्बे में शनिवार शाम को पुतला दहन को लेकर भीम आर्मी और हिंदू संगठनों के बीच बवाल हो गया। दोनों पक्षों में पथराव और झड़पें हुईं। हालात को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
Bageshwar Dham Sarkar: फरीदाबाद में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का उत्साह, अनिरुद्धाचार्य महाराज भी हुए शामिल, लोगों ने ली शपथ हिन्दू समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा निकाल रहे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पुतला दहन करने के मामले में मध्य प्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ कस्बे में शनिवार शाम को हंगामा हो गया। पुतला दहन को लेकर भीम आर्मी और हिंदू संगठनों के बीच पथराव और झड़पें हुईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने वाटर कैनन का भी उपयोग किया। इस झड़प में 3 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इंदरगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कस्बे में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
MP News: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विरोध में रैली
बताया जाता है कि शनिवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के लगभग 200 कार्यकर्ता ग्वालियर संभागीय अध्यक्ष केशव यादव के नेतृत्व में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पुतला दहन करने के लिए अंबेडकर पार्क से रैली निकाल रहे थे। यह जुलूस जब ग्वालियर चौराहे के पास पहुंचा तो तय जगह से करीब 25 फुट पहले कार्यकर्ताओं ने धीरेंद्र शास्त्री का पुतला फूंक दिया।
🔥 दतिया का इंदरगढ़ बना रणभूमि! 🔥
भीम आर्मी और सवर्ण आर्मी आमने-सामने आते ही माहौल बिगड़ा…
देखते ही देखते तनाव बढ़ा — और पुलिस प्रशासन ने सिर्फ़ 30 सेकंड में लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया!लोकतंत्र में विचारों की लड़ाई अब सड़क पर टकराव में बदलती जा रही है…
क्यों..?… pic.twitter.com/7HdKBpvgEr— ओबीसी महासभा रजि. (@ObcMahasabha_) November 8, 2025
MP News: पहले हुआ विवाद शांत कराया
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पुतला जलाने के दौरान वहां मौजूद हिंदू संगठनों के 70 से 80 कार्यकर्ताओं ने विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव का पुतला जला दिया। इसी समय दोनों पक्षों में तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई। बवाल बढ़ने से पहले ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को शांत कर दिया।
MP News: दोबारा झड़प फिर पथराव
हालांकि पुलिस के समझाने के बावजूद तनाव बना रहा। कुछ समय बाद भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता इंदरगढ़ थाने पहुंचे और धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू संगठनों के सदस्यों ने जातिगत गालियां दीं और कार्यक्रम में बाधा डाली। बताया गया है कि थाने से लौटते समय दोनों गुटों का फिर आमना-सामना हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों से पथराव शुरू हो गया। इस घटना में कई वाहनों को नुकसान हुआ। झड़प में तीन लोग घायल होने की सूचना है।
MP News: इलाके में पुलिस फोर्स तैनात
सनातन हिंदू संगठन के नगर अध्यक्ष शिरोमणि सिंह राठौर ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री जात पात मिटाने और सनातन एकता की बात करते हैं। हम संतों का पुतला नहीं जलाने देंगे। विरोध करना है तो नेताओं का करें। संतों का विरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके जवाब में कार्यकर्ताओं ने दामोदर यादव का पुतला जला दिया। पुलिस का कहना है कि हंगामा करने वाले दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं की पहचान कर ली गई है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। हर सूरत में शांति व्यवस्था कायम रखी जाएगी।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










