Delhi Lal Qila Blast Live Updates: दिल्ली में लाल किले के निकट सोमवार की शाम लगभग सात बजे एक कार में जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके के साथ ही वहां खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस विस्फोट में आठ लोगों की जान चली गई है, जबकि लगभग 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। एनआईए की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। धमाके के बाद दिल्ली-एनसीआर को सतर्क कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने गृह मंत्रालय को घटना की संपूर्ण जानकारी दी है। राजधानी में उच्च सतर्कता का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
Delhi Blast News Live: कल बंद रहेगा चांदनी चौक का बाजार
मार्केट एसोसिएशन के प्रमुख संजय भार्गव ने जानकारी दी कि लाल किले के पास हुए विस्फोट के चलते मंगलवार को चांदनी चौक बाजार बंद रहेगा।
Delhi Blast: दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने धमाके पर दी जानकारी
दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने कहा, ‘आज शाम करीब 6.52 बजे एक धीमी गति से चल रही गाड़ी लाल बत्ती पर रुकी। उस गाड़ी में विस्फोट हुआ और विस्फोट की वजह से आस-पास की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। सभी एजेंसियां, FSL, NIA, यहां हैं… घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है और कुछ घायल हुए हैं। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। गृह मंत्री ने भी हमें बुलाया है और समय-समय पर उनके साथ जानकारी साझा की जा रही है।’
लाल किले के पास बड़ा धमाका!
कार में बड़ा धमाका, 1 की गई जान।
धमाके के बाद 3 वाहनों में लगी आग!
NIA की टीम घटना स्थल के लिए रवाना।
पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट न 1 के पास खड़ी कार में धमाका।#RedFort pic.twitter.com/LQOcjyFZy2
— Panchjanya (@epanchjanya) November 10, 2025
धमाके की तेज आवाज से आसपास की दुकानों के शीशे और खिड़कियां टूटे
यह विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में हुआ, जिसके बाद आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास की दुकानों के शीशे और दरवाजे-खिड़कियां टूट गईं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। कार धमाके में कई लोग घायल हो गए।
पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रकट किया शोक
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लाल किले के निकट हुए धमाके की सूचना अत्यंत चिंताजनक है। यह बताया जा रहा है कि इस घटना में कुछ लोगों की जान भी गई है, जो कि बहुत ही दुखद है। पुलिस और सरकार को तुरंत इसकी जांच करनी चाहिए कि यह धमाका कैसे हुआ और क्या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है। दिल्ली की सुरक्षा के मामले में लापरवाही को सहन नहीं किया जा सकता।
गृह मंत्री का बड़ा बयान: ‘हर संभावना की जाँच होगी’
लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तुरंत कार्रवाई और विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही 10 मिनट के भीतर दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें मौके पर पहुँचीं, और अब एनएसजी (NSG), एनआईए (NIA) तथा एफएसएल (FSL) की टीमें गहन जांच शुरू कर चुकी हैं।
गृह मंत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने दिल्ली सीपी और स्पेशल ब्रांच इन-चार्ज से बात की है, जो स्वयं घटनास्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि सभी आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की जाँच के आदेश दिए गए हैं, और हम सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह से जांच करेंगे तथा जल्द ही परिणाम जनता के सामने रखेंगे। उन्होंने अंत में कहा कि वह स्वयं जल्द ही घटनास्थल और अस्पताल का दौरा करेंगे।
दिल्ली ब्लास्ट में प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा
दिल्ली के लाल किला इलाके से सोमवार शाम एक कार में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद कार में आग लग गई। इस घटना में नौ लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पूरी घटना बताई।
दिल्ली में लाल किले के पास धमाके का चश्मदीद “जब हमने सड़क पर किसी का हाथ देखा, तो हम बिल्कुल चौंक गए। मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता”
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










