Delhi Blast: लाल किले के पास हुआ धमाका आतंकियों की हताशा का नतीजा था, वे बड़े हमले की योजना बना रहे थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 3,000 किलो विस्फोटक बरामद किए और आठ आतंकियों को गिरफ्तार किया। आतंकियों को विस्फोटकों के इस्तेमाल की जानकारी नहीं थी, उन्हें सिर्फ इकट्ठा करने का निर्देश था। विस्फोटकों में कीलें नहीं थीं, जिससे पता चलता है कि वे किसी विशेष उद्देश्य के लिए थे। साथियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टर उमर ने दिल्ली में धमाका किया।
Delhi Blast Update, UP Tak News: लाल किला के पास हुए धमाके को आतंकियों के असली इरादे का हिस्सा नहीं माना जा रहा है। यह विस्फोट पूरे माड्यूल के भंडाफोड़ के कारण हताशा में किया गया था। आतंकियों की योजना कहीं अधिक गंभीर हमले की थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। 3,000 किलोग्राम विस्फोटक और अन्य हथियारों की रिकवरी के साथ माड्यूल के आठ आतंकियों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार करने वाले जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उनकी टीम लगभग 15 दिनों से डाक्टर मुजम्मिल और डाक्टर शाहीन की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। उन्हें फरीदाबाद में भारी मात्रा में विस्फोटक, डेटोनेटर, टाइमर और अन्य हथियार इकट्ठा करने की ठोस जानकारी मिली थी और उन्हें बरामद भी किया गया।

हालांकि, इन आतंकियों को यह नहीं पता था कि इन विस्फोटकों का इस्तेमाल कहां और कैसे करना है। उनकी बातचीत और बाद में पूछताछ में भी यह सामने नहीं आया। उनके पास स्पष्ट निर्देश विस्फोटकों और हथियारों को इकट्ठा करने का था। जाहिर है टारगेट तय करने के बाद इनका इस्तेमाल किया जाना था।
Delhi Blast: कील जैसी कोई भी चीजें नहीं मिलाई गईं
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आई-20 कार में रखे विस्फोटकों में कील जैसी चीजें नहीं मिलाई गई थीं। आमतौर पर, आतंकी भीड़भाड़ वाले इलाकों में अधिक से अधिक लोगों को निशाना बनाने के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं, जिससे विस्फोट घातक बन जाता है और दूर तक लोग उनकी चपेट में आ जाते हैं। जाहिर है इस विस्फोटक को भीड़भाड़ वाले स्थान के लिए नहीं तैयार किया गया था। उसे किसी विशेष उद्देश्य के लिए तैयार किया जा रहा था। अधिकारी ने यह भी बताया कि आतंकियों द्वारा एक गाड़ी खरीदने की बात सामने आई है। सवाल यह उठता है कि 3000 किलो विस्फोटक जमा करने का उद्देश्य क्या था? स्पष्ट है कि इन विस्फोटकों का उपयोग कई गाड़ियों में या एक बड़ी गाड़ी में करने की योजना थी।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










