Ballia, UP News: जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में वर्ष 2025 की शोध पात्रता परीक्षा (R.E.T) का सफलतापूर्वक आयोजन 11 नवंबर को किया गया। यह परीक्षा विश्वविद्यालय के अकादमिक भवन में दो पालियों में संपन्न हुई। प्रातः 10 से 12 बजे तक आयोजित प्रथम पाली में कुल 654 अभ्यर्थियों में से 491 ने परीक्षा दी, जबकि 163 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अपराह्न 2 से 4 बजे तक संपन्न द्वितीय पाली में कुल 654 पंजीकृत छात्रों में से 492 उपस्थित रहे और 162 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा में 31 विषयों में शोध पंजीकरण के लिए परीक्षाएं आयोजित की गईं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा नियंत्रक एवं कुलसचिव एस.एल. पाल पूरी परीक्षा के दौरान उपस्थित रहे। परीक्षा केन्द्राध्यक्ष डॉ. पुष्पा मिश्रा, सहायक केन्द्राध्यक्ष डॉ. शशि भूषण और डॉ. छबिलाल ने परीक्षा संचालन में अहम भूमिका निभाई।
विश्वविद्यालय की ओर से नियुक्त प्रो. अशोक कुमार सिंह और प्रो. अजय कुमार पाण्डेय पर्यवेक्षक के रूप में लगातार परीक्षा केंद्र पर रहे। इसके साथ ही चीफ प्रॉक्टर डॉ. प्रियंका सिंह की अगुवाई में अनुशासन समिति की पूरी टीम सक्रिय रही, जिससे परीक्षा सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News
You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: Abhishek Mishra
अभिषेक मिश्रा , यूपी तक न्यूज़ में एक सीनियर पत्रकार व एक प्रशिद्ध कवि भी हैं। वे काव्य और क्राइम, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। मीडिया में उन्हें 1 साल का अनुभव है। ये करीब एक साल से UP Tak News Media Publication (Digital) के यूपी/उत्तराखंड टीम में कार्यरत हैं। और ये खासकर बलिया जनपद से जुडी रिपोटिंग करते है।