Delhi Blast: बम धमाके के पास सबसे पहले पहुंचने वाले एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि धमाका इतना शक्तिशाली था कि कार पूरी तरह से नष्ट हो गई। कार के इंजन का कुछ हिस्सा घटनास्थल पर पाया गया। इस पुलिस अधिकारी ने बताया कि उमर नबी के शरीर के अंग 250 फुट की दूरी तक फैल गए थे।
Delhi Blast Update: लालकिले में हुए बम धमाके के बाद आतंकी डॉक्टर मोहम्मद उमर नबी का एक पैर का पंजा और इंजन के पुर्जों में चिपके मांस के टुकड़े ही प्राप्त हुए हैं। शरीर का शेष भाग विस्फोट में उड़ गया। पैर का पंजा आगे के टायर की व्हील के नीचे पाया गया था। इस पंजे और इंजन के पुर्जों से चिपके मांस के टुकड़ों की डीएनए जांच से यह स्पष्ट हुआ कि मृतक उमर नबी ही था। पुलिस को उमर के शरीर के इन हिस्सों के अलावा घटनास्थल से कोई अन्य अंग नहीं मिला है। यह माना जा रहा है कि कुछ दूरी पर गिरे अंगों को पक्षियों और जानवरों ने खा लिया होगा। विस्फोटक कार की पीछे की सीट पर
रखा गया था।
Delhi Blast: नहीं मिल रहे उमर के शरीर के अंग
बम धमाके के पास सबसे पहले पहुंचने वाले एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि कार पूरी तरह खत्म हो गई। कार के इंजन का कुछ हिस्सा ही मौके पर मिला था। इस पुलिस अधिकारी ने बताया कि उमर नबी के शरीर के अंग 250 फुट की दूरी तक पाए गए थे। वहीं कार के पुर्जे 300 से 350 फुट दूर तक पाए गए हैं। इस पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार की स्टीयरिंग जैन मंदिर के सामने मिली थी। धमाके से लाल किला चौकी की दीवार भी बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उमर के शरीर के बाकी अंग बचे नहीं हैं और बचे हैं तो वह मिल नहीं रहे हैं। अंगों की तलाश की जा रही है।
Delhi Blast: उमर नबी सिर्फ 3.15 घंटे ही सोया था
फरीदाबाद में सुरक्षा एजेंसियों की जब दबिश बढ़ी तो उमर नबी फिरोजपुर और मेवात की तरफ भागा। वह नूंह की ओर से हलीलपुर से पहले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चढ़ा था। वह नौ नवंबर की रात से 10 नवंबर की सुबह तक भागता रहा। इसके बाद वह फिरोजपुर की ओर चला गया। यहां एक घंटे गायब रहा फिर वापस लौटा। ये दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से वापस फरीदाबाद आ रहा था। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर इसने हलीलपुर टोल के पास कार साइड में लगाई और कार में 3:15 घंटे सोया था। इसके बाद ये नूंह की तरफ से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे से फरीदाबाद की ओर उतरा था।
Delhi Blast: कार की पिछले सीट पर रखा था विस्फोटक
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि (सीसीटीवी फुटेज में) कार की पिछली सीट पर एक बड़ा बैग भी देखा गया है, जिसमें संभावित रूप से विस्फोटक रखा गया था। पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, विस्फोटक सफेद रंग के कट्टे में रखा गया था।
Delhi Blast: धमाके में ई-रिक्शे का सरिया एक व्यक्ति के आर-पार हो गया
उत्तरी जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब धमाका हुआ, तब लालकिला चौकी का स्टाफ चौकी में मौजूद था। चौकी प्रभारी विनोद नैन भी वहीं थे। धमाके के बाद यह स्टाफ सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचा। इस स्टाफ ने ही घायलों को सबसे पहले अस्पताल पहुंचाया। पुलिसकर्मियों ने देखा कि एक घायल के ई-रिक्शा का सरिया उसके आर-पार हो गया था। पुलिसकर्मी उसे ऐसे ही उठाकर अस्पताल ले गए।
Delhi Blast: जिंदा जल रहे व्यक्ति को बचाया
उतरी दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमाके के बाद जब पुलिसकर्मी लालकिले चौकी से बाहर आए, तो उन्होंने देखा कि धमाके वाली कार के आगे वाली कार में एक व्यक्ति जिंदा जल रहा है। पुलिसकर्मियों ने उस व्यक्ति को कार से निकाला। आग बुझाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
Delhi Blast: धमाके में डॉ. उमर के चिथड़े मिले, पैर का पंजा मिला, इंजन से चिपके मिले मांस के टुकड़े
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










