UP News: जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण के गीत बने मिसाल

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ballia, UP News: जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में संचालित मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत, कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण तथा शैक्षणिक निदेशक डॉ. पुष्पा मिश्रा के मार्गदर्शन में संगीत विभाग द्वारा एक उत्कृष्ट गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना तथा महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में संगीत विभाग की छात्रा सुनीता पाठक द्वारा “बेटियां देश की बेटियां सम्मान हैं” तथा जया शर्मा द्वारा “मत समझो लाचार हमें, हम भारत की नारी हैं” गीत प्रस्तुत किए गए, जिन्हें दर्शकों ने विशेष रूप से सराहा।

नेंसी शर्मा, रश्मि पाल, उमेश, जसपाल, रवि शंकर यादव, सूरज सिंह, सतेन्द्र, अवंतिका, अंशिका तिवारी, मंजीत पांडेय, ऋचा कुमारी, जाह्नवी शुक्ला, पूजा यादव, पूजा कुशवाहा, अमृत ठाकुर सहित कुल 24 छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया
संगीत संगत में लवकेश पासवान एवं शिवेंद्र ने तबला वादन से कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाया।

कार्यक्रम में डॉ. रूबी, डॉ. तृप्ति तिवारी, श्री संतोष कुमार तिवारी, श्री विजय प्रकाश पांडेय, श्री राजकुमार, तथा मिशन शक्ति की समन्वयक डॉ. अनुराधा राय, सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित इस आयोजन को विद्यार्थियों और दर्शकों ने अत्यंत सराहा।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

 Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Abhishek Mishra
Author: Abhishek Mishra

Leave a Comment

और पढ़ें