Anmol Bishnoi: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता अनमोल बिश्नोई कल यानी बुधवार को सुबह दिल्ली पहुंच जाएगा। उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। उसके खिलाफ कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।
Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता माने जा रहे गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से डिपोर्ट किए जाने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। वह बुधवार सुबह करीब 10 बजे दिल्ली पहुंच जाएगा। सुरक्षा एजेंसियां उसकी प्रत्यर्पण यात्रा पर नजर बनाए हुए हैं और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कई विशेष टीमों की तैनाती कर दी गई है। अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से औपचारिक रूप से डिपोर्ट किया जा चुका है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि उसकी रवानगी और दिल्ली पहुंचने की प्रक्रिया तय हो चुकी है। अनमोल, कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है और कई राज्यों में उसके खिलाफ गंभीर अपराध दर्ज हैं। फिलहाल चर्चा इस बात पर चल रही है कि कोर्ट में पेशी के बाद उसे किस एजेंसी की हिरासत में दिया जाएगा।
Anmol Bishnoi: जीशान सिद्दीकी को भी भेजा गया मेल
मृतक नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को अमेरिकी अधिकारियों की ओर से एक ईमेल प्राप्त हुआ है। इस ईमेल में उन्हें सूचित किया गया है कि अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से डिपोर्ट कर दिया गया है। जीशान ने कहा कि वह यह नहीं समझते कि इसे किस संदर्भ में लिया जाए, लेकिन यह स्पष्ट है कि अनमोल अब भारत भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि उनका ईमेल पीड़ित परिवार के रूप में अमेरिकी अधिकारियों के पास पंजीकृत है, ताकि उन्हें हर अपडेट प्रदान किया जा सके।
Baba Siddique Murder Case: इस दिन हुई थी हत्या
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्तूबर 2024 को मुंबई के बांद्रा स्थित कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुंबई पुलिस इस मामले में अब तक 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। चार्जशीट में अनमोल को ‘मुख्य साजिशकर्ता’ बताया गया है और उसे वांछित आरोपियों की सूची में रखा गया है। पुलिस के अनुसार कई गिरफ्तार आरोपियों के फोन से मिले वॉइस क्लिप्स की जांच करने पर उनकी आवाज अनमोल की रिकॉर्डिंग से मेल खाती पाई गई थी।
जांच में यह सामने आया था कि अनमोल ने विदेश में रहते हुए हत्या की योजना को दिशा दी। बरामद ऑडियो क्लिप्स में वह कथित तौर पर अपने सहयोगियों को हत्या करने के निर्देश देता सुना गया है। जांच एजेंसियों का मानना है कि उसने विदेश से ही घटनाक्रम को नियंत्रित किया और पूरी साजिश को अंजाम दिलाया। इन प्रमाणों को पुलिस ने चार्जशीट में शामिल किया है
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Social Hanadle ON UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










