Tejas Crash: ‘सीधे जमीन से टकराया और आग के गोले में बदला’, चश्मदीद ने बताया- कैसे तेजस फाइटर जेट हुआ क्रैश?

Tejas Crash: 'It hit the ground directly and turned into a ball of fire,' an eyewitness recounts how the Tejas fighter jet crashed.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Tejas Crash: दुबई एयर शो में भाग ले रहा भारतीय फाइटर जेट शुक्रवार को दोपहर दो बजे 10 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट की भी जान चली गई। जैसे ही विमान ने क्रैश किया, एयरपोर्ट पर काले धुएं का एक बड़ा बादल छा गया।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई में शुक्रवार को एक एयरशो के दौरान भारत का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस अचानक क्रैश हो गया। हादसे में तेजस फाइटर जेट के पायलट की भी मौत हो गई है। इस हादसे के एक चश्मदीद मनोज कुमार टुटेजा ने घटना को चौंकाने वाला बताया। मनोज कुमार टुटेजा ने कहा, “लड़ाकू विमान तेजस नेगेटिव जी कलाबाजी कर रहा था। वह उस समय पहले से ही काफी नीचे था। इस दौरान विमान फिर संभला, लेकिन सीधे जमीन पर जा गिरा।” उन्होंने कहा कि इसके बाद बेहद चौंकाने वाले तरीके से एक बड़े आग के गोले में तब्दील हो गया। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में ऐसा एहसास पहले कभी महसूस नहीं किया।Tejas Crash: 'It hit the ground directly and turned into a ball of fire,' an eyewitness recounts how the Tejas fighter jet crashed.

Tejas Crash: क्या बोले चश्मदीद?

दुबई एयर शो के अंतिम दिन शुक्रवार को यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर हुई। हादसे के बाद हवाई अड्डे के ऊपर काले धुएं का एक बड़ा गुबार दिखाई दिया। एयर शो देखने आए जिग्नेश वारिया ने बताया कि युद्धक विमान ने लगभग आठ से नौ मिनट तक उड़ान भरी थी। उसने दो से तीन चक्कर लगाए थे, तभी यह दुर्घटना घटित हुई। तेजस विमान उस समय कम ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था और अचानक आग के गोले में बदल गया।Tejas Crash: 'It hit the ground directly and turned into a ball of fire,' an eyewitness recounts how the Tejas fighter jet crashed.

Tejas Crash: अफरा-तफरी का माहौल

दुबई एयर शो में तेजस लड़ाकू विमान एरोबैटिक डिस्प्ले के दौरान गोता लगाते हुए जब नीचे गिरने लगा। इससे वहां मौजूद दर्शक एकदम हतप्रभ रह गए। यहां बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं भी मौजूद थे। विमान को अचानक गिरते देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, संयुक्त अरब अमीरात की अग्निशमन और आपात टीमों ने त्वरित प्रतिक्रिया दी और स्थिति को संभाला। हादसे के करीब दो घंटे बाद एयर शो फिर से शुरू किया गया।

Tejas Crash: वायुसेना और रक्षामंत्री ने जताया शोक

भारतीय वायुसेना द्वारा जारी एक संक्षिप्त बयान में हादसे की पुष्टि करते हुए बताया गया है कि इसमें पायलट की मृत्यु हो गई है। जांच टीमें घटना के कारणों का पता लगाने में लगी हुई हैं। वायुसेना ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में वह शोकग्रस्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। दुबई एयर शो 17 नवंबर से डीडब्ल्यूसी दुबई एयर शो स्थल पर आयोजित किया जा रहा था। तेजस के इंजन बनाने वाली कंपनी जीई ने एक बयान जारी कर कहा कि वह हादसे की जांच में पूर्ण सहयोग देने के लिए तैयार है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया। भारतीय वायुसेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एक कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की गई है। वायुसेना ने हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में हम शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool