UP News: बस्ती के बेदीपुर गांव के 28 वर्षीय अनीस की हत्या में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दुल्हन ने अपने प्रेमी से पति की हत्या करवाई थी। दुल्हन दूसरे समुदाय के प्रेमी रिंकू कनौजिया से विवाह करना चाहती थी। लेकिन उसके परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी।
Basti, UP Tak News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर आई है। यहां शादी के सातवें दिन ही दूल्हे की हत्या कर दी गई। यह हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी नई दुल्हन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की। जब पुलिस ने हत्या की जांच की, तो एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। दरअसल, नवविवाहिता रुखसाना ने शादी के सातवें दिन, बृहस्पतिवार की रात, परशुरामपुर के वेदीपुर गांव के निवासी अपने पति अनीस (27) की हत्या करवा दी। वह अपने ननिहाल के गांव में रहने वाले दूसरे समुदाय के प्रेमी रिंकू कनौजिया से शादी करना चाहती थी। अपने मंसूबों में असफल होने पर, उसने प्रेमी के साथ मिलकर एक खतरनाक साजिश रच डाली। हत्या के दो घंटे बाद ही पुलिस ने गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र के बैयनमवा गांव की रहने वाली रुखसाना और उसके प्रेमी, गौर थाना क्षेत्र के महुआ डाबर निवासी रिंकू कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया।
शादी की रस्में पूरी होने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। एसपी ने जानकारी दी कि शादी के बाद रुखसाना और रिंकू ने अनीस को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। रुखसाना और रिंकू को उनके निवास से गिरफ्तार किया गया। बाल अपचारी को संरक्षण गृह में भेजा गया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा, कारतूस का खोखा और बाइक बरामद कर ली गई है।
UP News: रास्ता पूछने के लिए बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या की गई।
बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बेदीपुर गांव के 28 वर्षीय अनीस की बृहस्पतिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि अनीस, जो गांव के बाजार से लौट रहा था, को बाइक पर सवार दो युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने रोका और उसके सिर में गोली मार दी। उसे अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी कुछ ही समय में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, परशुरामपुर थानाक्षेत्र के बेदीपुर गांव के निवासी समसुद्दीन के बेटे अनीस की शादी पिछले 13 नवंबर को गोंडा जिले के खोड़ारे थानाक्षेत्र के बैयनमवा गांव में हुई थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम अनीस किसी काम से गांव के निकट के बाजार में गया था। शाम लगभग आठ बजे वह बाजार से पैदल घर लौट रहा था। अनीस घर से लगभग डेढ़ सौ मीटर पहले पहुंचा था कि तभी एक बाइक पर सवार दो युवक रास्ता पूछने के बहाने उसे रोककर सिर में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बाइक सवार असलहा लहराते हुए भाग चुके थे। जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग भी वारदात स्थल पर पहुंचे। इस बीच किसी ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। गंभीर रूप से घायल अनीस को अयोध्या के दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज शुरू होने के कुछ ही समय बाद अनीस ने दम तोड़ दिया।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |












