Ballia News UP: बलिया में कुर्सी कवर के विवाद में टेंट कारोबारी की मौत, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलिया के हल्दी क्षेत्र में टेंट कारोबारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार 

Ballia UP News: हल्दी थाना क्षेत्र में टेंट कारोबारी अजीत कुमार सिंह की हत्या के मामले का बलिया पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है।

परसिया गांव निवासी 40 वर्षीय अजीत कुमार सिंह उर्फ बोधा 22 नवंबर को मझौवा गांव में अनीश कुमार सिंह की बहन की शादी में टेंट लगाने गए थे। देर रात करीब 1 बजे सोफा-कुर्सियों के कवर के रंग बदलने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान मृतक के साथ मारपीट की गई, जिसमें उनकी मौत हो गई।

आरोपियों ने हत्या के बाद शव को छिपाने के उद्देश्य से मृतक के हाथ-पैर टेंट के कपड़े से बांधे और उसे उनकी ही बाइक हीरो पैशन से बांधकर गंगापुर घाट पर गंगा नदी में फेंक दिया। मंगलवार सुबह गंगापुर घाट पर स्नान करने पहुंचे लोगों ने पानी में बाइक से बंधा शव देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने नाविकों की मदद से शव और बाइक को बाहर निकलवाया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव की पहचान अजीत सिंह के रूप में हुई।

मृतक के भाई चंदन कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने हत्या और साक्ष्य नष्ट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर हल्दी थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में टीमें गठित की गईं।

गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने हल्दी-सोनवानी मार्ग के शांति नगर तिराहे से करीब 100 मीटर दूर वसुधरपाह जाने वाले रास्ते से तीनों आरोपियों—पीयूष सिंह, अनीश सिंह और अंकुर सिंह—को गिरफ्तार कर लिया। सभी को सुसंगत धाराओं में चालान कर न्यायालय भेज दिया गया है।

उधर, घटना के बाद परसिया और आसपास के करीब 200 लोगों ने एनएच-31 पर जाम लगाकर आरोपियों को छोड़े जाने की अफवाह पर नाराजगी जताई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों और थानाध्यक्ष ने समझाकर जाम खुलवाया। पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने भी जल्द कार्रवाई की मांग की थी।

शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। घटना के बाद मृतक की मां चांदमुनी, पत्नी प्रियंका और 14 वर्षीय बेटे राजवीर का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने बताया कि पूरा मामला अब स्पष्ट है और आगे की विधिक कार्रवाई न्यायालय में प्रचलित है।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Abhishek Mishra
Author: Abhishek Mishra

Leave a Comment

और पढ़ें