Delhi Pollutuion: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण बना साइलेंट किलर , पराली नहीं, इस वजह से हवा जहरीली हो रही है, CSE की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण बना साइलेंट किलर , पराली नहीं, इस वजह से हवा जहरीली हो रही है

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Delhi Pollutuion: सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वायरन्मेंट (सीएसई) की रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि एनसीआर में पराली के बजाय स्थानीय स्रोतों से उत्पन्न होने वाला प्रदूषण इस जहरीले मिश्रण का मुख्य कारण है।

Delhi Pollutuion, UP Tak News: सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वायरन्मेंट (सीएसई) के एक नए विश्लेषण ने दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता पर गंभीर चिंता जताई है। अक्तूबर से 15 नवंबर तक के शुरुआती सर्दियों के रुझानों पर आधारित रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्र की हवा में जहर है और वायु प्रदूषण साइलेंट किलर बन गया है। यह चुपचाप लोगों में सांस संबंधी समस्याओं के साथ-साथ हृदय रोग, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियां बढ़ा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया कि एनसीआर में पराली नहीं, बल्कि स्थानीय स्रोतों से होने वाला प्रदूषण ही इस जहरीले कॉकटेल की मुख्य वजह है। हवा में बारीक कण (पीएम2.5) के साथ-साथ दो बेहद खतरनाक गैसें नाइट्रोजन डाइऑक्साइड व कार्बन मोनोऑक्साइड भी एक साथ बढ़ रही हैं। इन तीनों के घुलने से हवा जहरीली हो रही।Delhi Pollution: Air pollution has become a silent killer in Delhi-NCR. It's not stubble burning that's causing the air to become toxic, according to a CSE report.

Delhi Pollutuion: वाहनों का धुआं सबसे बड़ा दुश्मन

सीएसई की कार्यकारी निदेशक अनुमिता रॉयचौधरी ने बताया कि पीएम2.5, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड व कार्बन मोनोऑक्साइड का मिश्रण मुख्य रूप से वाहनों के उत्सर्जन व दहन स्रोतों से बन रहा है। सुबह 7-10 व शाम 6-9 बजे के व्यस्त समय में नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, जो वाहनों से सीधे जुड़ी है व पीएम2.5 में एक साथ वृद्धि होती है। कार्बन मोनोऑक्साइड का बढ़ता स्तर खून को गाढ़ा कर दम घोंट रहा है। इस सर्दी में दिल्ली के 22 निगरानी स्टेशनों पर 59 में से 30 से अधिक दिनों में कॉर्बन मोनोऑक्साइड 8 घंटे के मानक से ऊपर पाया गया।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai