Ballia News: ग्राम पंचायत बरे बोझ में RBI–NABARD कार्यक्रम के तहत वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित

ballia-bare-bojh-rbi-nabard-financial-awareness-camp

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Ballia UP News: ग्राम पंचायत बरे बोझ में आरबीआई एवं नाबार्ड के सहयोग से आरोह फाउंडेशन द्वारा वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा पर आधारित एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वित्तीय परामर्शदाता शुभम ओझा ने लोगों को आधुनिक डिजिटल युग में सुरक्षित बैंकिंग और वित्तीय अनुशासन की आवश्यकता पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

श्री ओझा ने ग्रामीणों को डिजिटल अरेस्ट ठगी, ऑनलाइन लॉटरी फ्रॉड, ई-केवाईसी के नाम पर ठगी, फिशिंग, ऑनलाइन शॉपिंग स्कैम तथा अन्य साइबर अपराधों से बचने के प्रभावी उपाय बताये। उन्होंने कहा कि किसी भी अज्ञात लिंक, कॉल या ओटीपी पर भरोसा करना सीधे बैंक खाते की सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है।

कार्यक्रम में सरकारी बैंकों द्वारा संचालित प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजनाओं—प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, युवा उद्यमी योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना—की भी विस्तृत जानकारी साझा की गई। ग्रामीणों को बताया गया कि ये योजनाएं आर्थिक सुरक्षा, उद्यमिता और भविष्य की योजनाओं के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।

इसके साथ ही प्रतिभागियों को सही बचत आदतें, परिवारिक बजट निर्माण, और वित्तीय योजना कैसे तैयार करें, इस पर भी उपयोगी सुझाव दिए गए।

कार्यक्रम में सचिव आलोक गुप्ता, वित्तीय परामर्शदाता शुभम ओझा, रोहित चौहानग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम से गाँव के लोगों में वित्तीय जागरूकता को लेकर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला, जो भविष्य में बेहतर आर्थिक प्रबंधन में सहायक होगा।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Abhishek Mishra
Author: Abhishek Mishra

Leave a Comment

और पढ़ें