Gujrat News: गुजरात के वलसाड में एक नदी पर निर्माणाधीन पुल गिर गया, जिससे चार मजदूर घायल हो गए।

Gujarat News: A bridge under construction over a river in Valsad, Gujarat, collapsed, injuring four laborers.

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Gujrat News: गुजरात के वलसाड में औरंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर गया। इस दुर्घटना में पुल पर कार्यरत चार श्रमिक घायल हो गए और मलबे में फंस गए। यह घटना सुबह लगभग 9 बजे हुई। सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य आरंभ किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Gujrat, UP Tak News: गुजरात के वलसाड से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां औरंगा नदी पर बन रहे पुल के निर्माण के दौरान, एक गर्डर क्षति ग्रस्त हो गया, जिससे पुल भरभराकर गिर गया। इस समय वहां काम कर रहे लगभग पांच मजदूर फंस गए। घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। यह घटना सुबह लगभग 9 बजे की बताई जा रही है। जब पुल के दो खंभों के बीच की स्लैब बनाने के लिए बनाई गई मचान का ढांचा अचानक ढह गया। इस हादसे में लगभग पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए और मलबे के नीचे दब गए।

घटना की सूचना मिलते ही वलसाद अग्निशमन विभाग और पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। राहत बचाव की टीम ने चार मजदूरों को बचा लिया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है।

Gujrat News: एक कर्मचारी अभी भी लापता

वहीं, एक कर्मचारी की खोज जारी है। जिसके मलबे के नीचे दबे होने की संभावना जताई जा रही है। अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीमें लापता श्रमिक को खोजने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चला रही हैं।

Gujrat News: घटना की जांच शुरू

परदी-संधपोर ग्राम पंचायत के सरपंच भोलाभाई पटेल के अनुसार, पुल के आखिरी दो खंभों के बीच लोहे की छड़ों की एक पटिया बनाई जानी थी, लेकिन एक खंभा खिसकने से पूरा पुल भरभराकर गिर गया। इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि पुल का निर्माण गुणवत्ता मानकों के अनुसार किया जा रहा था या नहीं और ढांचा क्यों गिरा।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool