Bangladesh India News: बांग्लादेश लगातार भारत के खिलाफ उकसावे की कार्रवाई कर रहा है। हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिससे साफ समझ में आता है कि बांग्लादेश अब समंदर में भी भारत को उकसाने की कोशिशें कर रहा है।
बांग्लादेश में एक ओर जमीनी स्तर पर भारत विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं, वहीं समुद्र में भी दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। पिछले दो महीनों में एक अजीब पैटर्न ने भारत का ध्यान आकर्षित किया है। बंगाल की खाड़ी में भारतीय समुद्री सीमा में बांग्लादेशी मछली पकड़ने वाली नावों की संख्या में वृद्धि हो रही है। 15 दिसंबर को स्थिति और बिगड़ गई, जब बांग्लादेशी नौसेना के एक पेट्रोलिंग जहाज ने 16 मछुआरों को ले जा रही एक भारतीय नाव को टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गई।
ये मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सब ऐसे समय हो रहा है, जब अगले साल फरवरी में बांग्लादेश में चुनाव होने वाले हैं और वहां भारत विरोधी घटनाएं बढ़ रही हैं। शेख हसीना सरकार के गिरने के बाद से, बांग्लादेश ने मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में भारत के पड़ोसी इलाके-बंगाल की खाड़ी में अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश की है। वास्तव में, मोहम्मद यूनुस पहले भी यह दावा कर चुके हैं कि बांग्लादेश इस पूरे क्षेत्र के लिए समुद्र का रखवाला है, जो भारत के लिए चिंता का विषय है।
Bangladesh India News: बंद थीं बांग्लादेशी जहाज की लाइटें
इस घटना ने इंटरनेशनल समुद्री सीमा के निकट काम कर रहे भारतीय मछुआरों की सुरक्षा को लेकर चिंताओं को बढ़ा दिया है। समुद्री सीमा के पास एक बांग्लादेशी नौसेना के जहाज द्वारा कथित तौर पर बंगाल के 16 मछुआरों को ले जा रही एक भारतीय ट्रॉलर से टकराने के बाद तनाव में वृद्धि हुई है। रिपोर्टों में कहा गया है कि बांग्लादेशी जहाज की लाइटें बंद थीं, जिससे भारतीय ट्रॉलर के लिए रात के समय उसे देख पाना कठिन हो गया था।
Bangladesh India News: भाले जैसे हथियार से मछुआरे को मारा
टक्कर लगने के बाद घटना में FB परमिता नाम का ट्रॉलर पलट गया, जिससे सभी मछुआरे समुद्र में गिर गए। सुबह करीब 6 बजे इंडियन कोस्ट गार्ड ने 11 मछुआरों को बचाया। अब तक 16 में से 5 मछुआरे लापता हैं। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक मछुआरे को भाले जैसे हथियार से मार दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार बचे हुए लोगों ने आरोप लगाया है कि मछली पकड़ने वाली नाव पर सवार सभी लोगों को मारने की कोशिश की गई। दावा किया गया है कि जब मछुआरे जाल डालने की तैयारी कर रहे थे, तभी बांग्लादेशी जहाज ने ट्रॉलर को टक्कर मार दी। एक मछुआरे ने बताया की राजदुल अली शेख नाम के एक व्यक्ति को ‘भाले’ से मार दिया गया।
Bangladesh India News: भारत के साथ टकराव चाहता है बांग्लादेश!
सुंदरबन मरीन फिशरमेन वर्कर्स यूनियन की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इंडियन कोस्ट गार्ड ने अभी तक यह कन्फर्म नहीं किया है कि मछली पकड़ने वाली नाव ने समुद्री सीमा पार की थी या बांग्लादेश का नौसेना जहाज भारतीय जलक्षेत्र में घुसा था। इस बीच, बांग्लादेश ने इन रिपोर्टों को गुमराह करने वाला बताया है, और दावा किया है कि उसका गश्ती जहाज घटना वाली जगह से 12 मील दूर था। इस घटना ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। विदेश मामलों के विशेषज्ञ रमन मूर्ति ने ट्वीट कर इसे अकसावे की कार्रवाई बताया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश, भारत के साथ टकराव चाहता है। यही उनके दयनीय अस्तित्व से बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता है।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social Handle UP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें UP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, राज्य और खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरें
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










