Chandausi News: यूपी के संभल जिले में राहुल की हत्या के मामले में उसकी पत्नी रुबी और उसका प्रेमी गौरव मुरादाबाद जेल में कैद हैं। रूबी को अपने पति के शव के टुकड़ों को ग्राइंडर से काटने का कोई अफसोस नहीं है। हालांकि, प्रेमी गौरव चिंतित नजर आ रहा है। वह जेल में पूछ रहा है कि जमानत कैसे मिलेगी?
Chandausi, UP Tak News: संभल के चंदौसी में प्रेमी गौरव के साथ मिलकर पति राहुल की हत्या कर ग्राइंडर से लाश के टुकड़े करने की आरोपी रूबी सलाखों के पीछे तो पहुंच गई लेकिन उसके चेहरे पर न शिकन है और न ही कोई पछतावा दिखा। सूत्रों के मुताबिक, वह मुरादाबाद जेल में पहले दिन सामान्य महिला बंदियों की तरह रही और भर पेट खाना भी खाया और भरपूर नींद ली। हालांकि जेल प्रशासन की ओर से उस पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
चंदौसी में पतरौआ रोड पर ईदगाह के पास नाले से 15 दिसंबर को पुलिस को एक धड़ मिला था। कंधे के पास राहुल लिखा था। पुलिस ने संभल समेत आस पड़ोस के जिलों में राहल नाम के लापता युवकों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की तब पता चला कि चंदौसी के मोहल्ला चुन्नी निवासी महिला रूबी ने अपने पति राहुल की गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई थी उसका पति राहुल 18 नवंबर से गायब था। पुलिस ने रूबी की निगरानी को बढ़ा दिया। इसी दौरान यह जानकारी मिली कि रूबी और गौरव के बीच प्रेम संबंध हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने ही राहुल की हत्या की और ग्राइंडर से शव के टुकड़े करने के बाद उन्हें फेंक दिया।
सोमवार को पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें मुरादाबाद जिला जेल भेज दिया गया। रूबी को महिला बैरक में रखा गया है। जेल में आने के बाद भी रूबी के तेवर कम नहीं हुए हैं। पहले दिन से ही वह सामान्य महिला बंदियों की तरह रह रही है। वह भरपेट खाना खा रही है और पूरी नींद ले रही है। हालांकि, बंदी गौरव जमानत को लेकर चिंतित है। वह बार-बार अन्य बंदियों से पूछ रहा है कि जमानत कैसे होगी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक आलोक सिंह का कहना है कि बंदी रूबी सामान्य महिला बंदियों की तरह रह रही है।
Chandausi News: कलंकित किया मामा जैसा पवित्र शब्द
रूबी और उसके प्रेमी ने एक ऐसी योजना बनाई थी कि किसी को भी शक न हो। समाज के सामने, दोनों एक-दूसरे को भाई-बहन के रूप में पेश करते थे। बच्चे उसे मामा कहते थे, लेकिन जब सच सामने आया, तो सभी हैरान रह गए। शहर में रहकर जूतों का व्यवसाय करने वाला राहुल, अपनी पत्नी रूबी और दो बच्चों के साथ चुन्नी मोहल्ले में निवास करता था। पड़ोस में रहने वाले गौरव की नजदीकी राहुल से बढ़ी, जिससे उसका घर में आना-जाना सामान्य हो गया। नैनीताल की यात्रा के दौरान, दोनों के बीच की नजदीकियां और बढ़ गईं। पिछले महीने, जब राहुल दो दिनों तक गायब रहा, तो उसके दोनों बच्चों ने मां से पूछा। उन्होंने गौरव से भी जानकारी मांगी, लेकिन दोनों ने कुछ भी बताने से मना कर दिया। जब पुलिस ने राहुल के हत्या के मामले का खुलासा किया और रूबी तथा उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया, तो बच्चों में मां और कथित मामा के प्रति नफरत के साथ-साथ भय भी उत्पन्न हो गया।
Chandausi News: कुछ इस तरह हत्यारों तक पहुंची पुलिस
कहते हैं कि अपराधी चाहे कितना भी चालाक क्यों न हो, अपराध करते समय वह कोई न कोई गलती कर ही देता है। ऐसा ही कुछ रूबी और उसके प्रेमी गौरव के साथ हुआ। पहली गलती यह थी कि शव के कंधे के पास राहुल का नाम लिखा रह गया। इसी से शव की पहचान हुई। इसके अलावा, नाले से बरामद धड़ पर जो टीशर्ट थी, उसी टीशर्ट में राहुल का खींचा गया फोटो रूबी के मोबाइल में मिला। इसके बाद जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो रूबी टूट गई और सच उगल दिया।
Chandausi News: यह है पूरा मामला
यूपी के संभल जिले के चंदौसी इलाके के मोहल्ला चुन्नी में अवैध संबंधों में बाधक बने राहुल को उसकी पत्नी रूबी और उसके प्रेमी गौरव ने ग्राइंडर से टुकड़े कर गंगा और नाले में बहा दिया था। धड़ 15 दिसंबर को पतरौआ रोड पर ईदगाह के पास नाले में उतराता मिला था। सिर और हाथ-पैर कटे हुए थे। उसके पास में एक बैग पड़ा था, जिसमें पॉलीथिन और मांस के टुकड़े थे। धड़ पर एक टीशर्ट भी थी। राहुल 18 नवंबर से लापता चल रहा था। 20 नवंबर को रूबी ने ही पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव मिलने के बाद पुलिस ने 20 से ज्यादा गुमशुदा लोगों के परिजनों से पूछताछ की। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव की बायीं बाजू पर गुदे राहुल नाम के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। जांच में सामने आया कि एक माह पहले मोहल्ला चुन्नी निवासी महिला रूबी ने अपने पति राहुल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। राहुल 18 नवंबर से लापता चल रहा था। पुलिस ने गुमशुदगी को
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में पत्नी रूबी और प्रेमी गौरव ने बताया कि वह दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। राहुल को दोनों के संबंधों को लेकर शक था। 18 नवंबर की रात राहुल ने घर में ही गौरव और रूबी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। नाराज होकर राहुल दोनों के साथ मारपीट करने लगा और रूबी को मोहल्ले में बेइज्जत करते हुए घर से निकालने की धमकी दी थी। गौरव ने पुलिस को बताया कि तब रूबी ने उससे कहा कि राहुल को मार दो। इस पर गौरव ने राहुल के सिर पर लोहे की रॉड और रूबी ने मूसल से वारकर हत्या कर दी। अगले दिन राहुल के शव को छिपाने के लिए घंटाघर मार्केट से प्लास्टिक की पन्नी, दो बैग खरीदे थे और राहुल की लाश को काटने के लिए जीतू मिस्त्री से ग्राइंडर किराए पर लेकर आया था। इसके बाद दोनों ने ग्राइंडर से राहुल की गर्दन व पैर काट दिए।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










