UP News: कानपूर के बिठूर थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में बुधवार रात एक पति-पत्नी के बीच विवाद उत्पन्न हुआ। झगड़े के दौरान पत्नी वीरांगना ने कुल्हाड़ी से पति रविशंकर (45) पर 26 बार वार करके उसकी हत्या कर दी। दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है।
Kanpur, UP TAK NEWS: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां बिठूर थानाक्षेत्र के टिकरा गांव में रात के समय हुए झगड़े में पत्नी वीरांगना ने पति रविशंकर सविता उर्फ पप्पू पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करके उसकी जान ले ली। पप्पू की हत्या के बाद घर में चारों ओर फैले खून को देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। फॉरेंसिक टीम ने जांच के दौरान खून से सना एक सिलबट्टा और टूटा हुआ बेलन भी बरामद किया है। हालांकि, मौके से कुल्हाड़ी नहीं मिल सकी है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, वारदात के समय चार साल का बेटा जैन घर में ही मौजूद था।
UP News: आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है।
Kanpur News: बिठूर थानाक्षेत्र के टिकरा गांव में बुधवार रात लगभग 12 बजे शराब के नशे में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। पत्नी वीरांगना ने अपने पति रविशंकर सविता उर्फ पप्पू (45) को कुल्हाड़ी से 26 बार वार करके मार डाला। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। छोटे भाइयों संतोष और जीतू ने बताया कि रविशंकर टाइल्स और पत्थर लगाने का काम करता था। उसकी शादी 2019 में बांदा के तिंदवारी निवासी वीरांगना से हुई थी। उनके चार साल का बेटा जैन (4) है। वह अपनी मां बिटौला और पिता हरीशंकर के साथ रहते हैं। वह लगभग एक किलोमीटर दूर पिछले पांच साल से पत्नी और बच्चे से अलग रह रहा था। पप्पू और वीरांगना दोनों शराब पीते थे।
इसी कारण आए दिन दोनों में विवाद होता रहता था। आरोप है कि वीरांगना रात आठ बजे पनकी निवासी अपनी बहनों के घर से शराब पीकर आई और पप्पू भी काम से घर लौटा। देर रात दोनों में मारपीट होने लगी। पत्नी ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ सिर, चेहरे, हाथ, गर्दन में कई वार किए। छीनाझपटी में महिला के सिर पर भी चोट लग गई। खून से लथपथ रविशंकर फर्श पर गिर गया। इसके बाद वीरांगना ने फोन कर पति के एक्सीडेंट में घायल होने की झूठी सूचना दी। वह लोग मौके पर पहुंचे तो वीरांगना घर में फैला खून साफ कर रही थी।
उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। पुलिस रविशंकर को हैलट अस्पताल ले जाने लगी तो वीरांगना ने विरोध किया। काफी जद्दोजहद के बाद रविशंकर को हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान सुबह चार बजे मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, पोस्टमॉर्टम में शरीर पर 26 वार मिले हैं। अत्यधिक रक्तस्त्राव के बाद कोमा में जाने से मौत हुई है। बिठूर थाना प्रभारी प्रेमनारायण विश्वकर्मा ने बताया परिजनों के अनुसार शराब पीने के बाद दोनों में विवाद होता था। पत्नी ने ही पति की हत्या की है।
UP News: घटनास्थल पर बेलन और खून से लिप्त सिलबट्टा मिला
बिठूर थानाक्षेत्र के टिकरा गांव में रविशंकर सविता उर्फ पप्पू की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद घर में फैला जगह-जगह खून देख पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। फॉरेंसिक टीम को छानबीन के दौरान खून से सना एक सिलबट्टा और टूटा हुआ बेलन मिली है। मौके से कुल्हाड़ी नहीं मिल सकी है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, वारदात के वक्त चार साल का बेटा जैन घर में था।
UP News: पिता को लहूलुहान देखकर डर गया बच्चा
माता-पिता के विवाद के बाद वह काफी डर गया था। पिता को लहूलुहान देखकर वह कमरे में छिपकर बैठ गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे किसी तरह बहलाया। बिठूर पुलिस और गांव के लोगों ने बताया कि रविशंकर सविता उर्फ पप्पू शराब पीने का आदी था। महीने में 15 दिन उन दोनों का किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। यही कारण है कि बिठूर थाने और चौकी में वह दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते थे। पुलिस ने बताया कि जानकारी में आया है कि युवक से ज्यादा उसकी पत्नी शराब पीती है। पुलिस के अनुसार, महिला की इस हरकत से उसका पिता भी परेशान था।
UP News: एक बार फिर से शर्मसार हुआ पति-पत्नी का रिश्ता
1. सचेंडी थानाक्षेत्र के लालूपुर गांव में भांजे के साथ अवैध संबंध में महिला ने पति शिवबीर सिंह की हत्याकर शव खेत में दफना दिया था।
2. बिधनू थानाक्षेत्र के खेरसा गांव में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति दिनेश अवस्थी की हत्या करने के बाद हाथपैर बांधकर शव तालाब में फेंक दिया था। दोनों को पुलिस ने मध्यप्रदेश से पकड़ा था।
3. चकेरी थानाक्षेत्र के दहेली सुजानपुर में प्राइमरी शिक्षक राजेश गौतम को पत्नी उर्मिला उर्फ पिंकी ने प्रेमी संग मिलकर कार से रौंदकर मरवा डाला था। वारदात के खुलासे में आरोपी ने वारदात कबूली थी।
4. साढ़ थानाक्षेत्र में लक्ष्मणखेड़ा गांव में धीरेंद्र पासवान की पत्नी ने भतीजी के साथ प्रेम प्रसंग के चलते नींद की गोलियां खिलाने के बाद चारपाई पर बांधकर सिर पर वार कर हत्या कर मौत के घाट उतार दिया था।
हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट
UP Tak News
Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here
⇒ Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगत, स्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे
Author: UP Tak News
UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










