Bangladesh News: ‘भारत में नहीं घुसे उस्मान हादी के हत्यारे, BSF ने कहा – बांग्लादेश के दावे गुमराह करने वाले निकले

Bangladesh News: 'Osman Hadi's Killers Did Not Enter India,' BSF Says - Bangladesh's Claims Found to be Misleading

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bangladesh News: ढाका महानगर पुलिस के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने रविवार को बताया कि उस्मान हादी की हत्या में शामिल दो संदिग्ध वर्तमान में भारत में हो सकते हैं। बांग्लादेश के इन आरोपों का खंडन करते हुए भारत ने कहा है कि ये आरोप भ्रामक हैं।

Bangladesh News: मेघालय की सुरक्षा एजेंसियों ने रविवार को बांग्लादेश पुलिस के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने शरीफ उस्मान हादी के हत्यारों के भारत में घुसने का दावा किया था। भारतीय सुरक्षा बल (बीएफएफ) ने साफ तौर पर कहा है कि बांग्लादेश पुलिस का यह दावा दुर्भाग्यपूर्ण व भ्रामक है। बता दें कि ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के एक अधिकारी ने दावा किया कहा था कि उस्मान हादी हत्याकांड के दो मुख्य संदिग्ध स्थानीय साथियों की मदद से हलुआघाट सीमा के रास्ते मेघालय में घुस गए हैं।

Bangladesh News: बीएसएफ ने दावों को बताया गलत

इंस्पेक्टर जनरल ओपी उपाध्याय ने कहा कि मेघालय के बीएसएफ प्रमुख, पुलिस महानिरीक्षक ओपी उपाध्याय ने कहा, ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे पता चले कि किसी व्यक्ति ने हलुआघाट सेक्टर से मेघालय में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार की हो। बीएसएफ ने न तो ऐसी कोई घटना देखी है और न ही उसे ऐसी कोई सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि जो दावे किए जा रहे हैं, वे दुर्भाग्यपूर्ण व भ्रामक हैं।Bangladesh News: 'Osman Hadi's Killers Did Not Enter India,' BSF Says - Bangladesh's Claims Found to be Misleading

Bangladesh News: पुलिस ने भी आरोपों को नकारा

मेघालय के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गारो हिल्स इलाके में संदिग्धों की मौजूदगी के दावे की पुष्टि करने के लिए कोई इनपुट या खुफिया जानकारी नहीं मिला है। अधिकारी ने कहा कि स्थानीय पुलिस इकाइयों ने ऐसी कोई गतिविधि नहीं देखी है और केंद्रीय एजेंसियों के साथ तालमेल जारी है। बीएसएफ अधिकारियों ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात कर्मियों को हर समय हाई अलर्ट पर रखा गया है, खासकर पड़ोसी देश में चल रही अशांति और अस्थिर स्थिति को देखते हुए। बल ने दोहराया कि सभी सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और अवैध सीमा पार आवाजाही के किसी भी प्रयास का तुरंत पता लगाया जाएगा और उससे निपटा जाएगा।

Bangladesh News: बांग्लादेश पुलिस ने किया था ये दावा

डीएमपी के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं परिचालन) एसएन मोहम्मद नजर-उल इस्लाम ने एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि संदिग्ध फैसल करीम मसूद व आलमगीर शेख स्थानीय सहयोगियों की मदद से भारत के मेघालय में घुस गए हैं। द डेली स्टार की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस्लाम ने कहा, हमारी जानकारी के अनुसार दोनों संदिग्ध हलुआघाट सीमा के रास्ते भारत में प्रवेश कर गए। सीमा पार करने के बाद उन्हें पहले पुरती नाम का एक व्यक्ति मिला। इसके बाद सामी नाम के एक टैक्सी चालक ने उन्हें मेघालय के तुरा शहर तक पहुंचाया।

बांग्लादेशी अधिकारी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि दोनों संदिग्ध कब भारत में घुसे। इस्लाम ने यह भी दावा किया कि दोनों संदिग्धों की मदद करने वालों को भारतीय अधिकारियों ने हिरासत में ले रखा है। डीएमपी अधिकारी ने कहा, हम दोनों संदिग्धों की वापसी के लिए औपचारिक व अनौपचारिक माध्यमों से भारतीय अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं।

हादी पिछले वर्ष छात्रों के नेतृत्व में हुए विरोध-प्रदर्शनों में शामिल प्रमुख नेताओं में से एक थे। इन विरोध-प्रदर्शनों के कारण तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपनी सत्ता खोनी पड़ी थी। वह 12 फरवरी को होने वाले आम चुनाव में एक उम्मीदवार के रूप में खड़े थे। नकाबपोश बंदूकधारियों ने 12 दिसंबर को मध्य ढाका के विजयनगर क्षेत्र में हादी के सिर में गोली मारी, जब वह चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। 18 दिसंबर को सिंगापुर में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

हिंदी में खबरे देखने और पढ़ने के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट

UP Tak News

Note: ⇒ We hope you liked this information, all the sources of this information are taken from all the sources available on the internet, by order of Team UP Tak News

Screenshot 2025 04 19 205150

You can read news related to Uttar Pradesh by Clicking here

Follow Us On Our Social HandleUP TAK NEWS

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ेंUP TAK NEWS पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट 
यूपी तक न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल,राज्यऔर खेल जगतस्वास्थ्य
से जुड़ी ख़बरे
UP Tak News
Author: UP Tak News

UP TAK NEWS वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो Uttar Pradesh क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ UP क्षेत्र और अन्य ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. UP TAK NEWS न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.uptaknews.in से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai